UIDAI ने जारी किया टोल फ्री नंबर और AI चैटबॉट, मिलेंगे आधार से जुड़े सभी सवालों के जवाब

आधार कार्ड को मैनेज करने वाली संस्था यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने हाल ही में एक टोल फ्री नंबर की शुरुआत की है। जिसके जरिए यूजर्स इनरोलमेंट और PVC कार्ड के स्टेटस को जान पाएंगे। UIDAI की यह टोल फ्री सर्विस सातों दिन चौबीसों घंटे के लिए उपलब्ध रहेगी। यहां पर आधार यूजर्स अपना स्टेटस देख सकते हैं और SMS के जरिए जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। आधार कार्ड इनरोलमेंट से संबंधित स्टेटस को जानने के लिए यूजर्स टोल फ्री नंबर 1947 पर कॉल या एसएमएस कर सकते हैं

अपडेटेड Feb 16, 2023 पर 4:34 PM
UIDAI ने जारी किया टोल फ्री नंबर और AI चैटबॉट, मिलेंगे आधार से जुड़े सभी सवालों के जवाब

Aadhaar card आज के वक्त में सबसे जरूरी और अहम दस्तावेजों में से एक है। लगभग हर एक तरह की सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती ही है। जिस वजह से आधार कार्ड को मैनेज करने वाली संस्था यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने हाल ही में एक टोल फ्री नंबर की शुरुआत की है। जिसके जरिए यूजर्स इनरोलमेंट और PVC कार्ड के स्टेटस को जान पाएंगे।

24 घंटे उपलब्ध रहेगी ये सर्विस

UIDAI की यह टोल फ्री सर्विस सातों दिन चौबीसों घंटे के लिए उपलब्ध रहेगी। यहां पर आधार यूजर्स अपना स्टेटस देख सकते हैं और SMS के जरिए जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। आधार कार्ड इनरोलमेंट से संबंधित स्टेटस को जानने के लिए यूजर्स टोल फ्री नंबर 1947 पर कॉल या एसएमएस कर सकते हैं। UIDAI ने अपने एक ट्वीट के जरिे भी इस सेवा की जानकारी दी है।


क्या ट्वीट किया UIDAI ने

टोल फ्री नंबर सेवा के बारे में जानकारी देते हुए UIDAI ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि रेजिडेंट्स UIDAI की IVRS सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। UIDAI ने यह भी कहा कि रेजिडेंट्स अपने आधार इनरोलमेंट, अपडेशन स्टेटस और पीवीसी कार्ड के स्टेटस की जानकारी टोल फ्री नंबर 1947 पर कॉल करके या एसएमएस के जरिए हासिल कर सकते हैं।

SBI क्रेडिट कार्ड पर चार्ज 99 रुपये से बढ़ाकर किया 199, जानें कब से होगा लागू

UIDAI ने जारी किया AI सपोर्टेड चैटबॉट

टोल फ्री नंबर के अलावा UIDAI ने एक नया AI सपोर्टेड चैटबॉट भी लॉन्च किया है जो लोगों को उनके सावालों के जवाब देगा। इसे आधार मित्र के तौर पर डेवलप किया गया है। आइये जानते हैं आधार मित्र को एक्सेस करने का तरीका।

आधार मित्र को एक्सेस करने के लिए सबसे पहले UIDAI वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट के दाएं हिस्से में नीचे की तरफ बने आधार मित्र के आइकन पर क्लिक करें। अब अपने सवाल को चुनें। बता दें कि चैटबॉट आधार अपडेट स्थिति की जांच करने की प्रक्रिया को आसान बनाता है। उपयोगकर्ता अपने स्थान का पिनकोड दर्ज करके नजदीकी आधार नामांकन केंद्र का पता लगा सकते हैं। चैटबॉट लोगों को यह भी बताता है कि आधार कार्ड खो जाने पर क्या करना चाहिए। इसके अलावा, यह यह भी बताता है कि कोई व्यक्ति ई-आधार कैसे डाउनलोड कर सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।