Get App

चैटिंग करते हुए पेमेंट, बदल जाएगी UPI की दुनिया, RBI का बड़ा फैसला

मौद्रिक नीतियों की समिति के फैसले का ऐलान करते हुए RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने आज यूपीआई से जुड़ा भी अहम ऐलान किया है। उन्होंने यूपीआई पर कंवर्जेशनल पेमेंट्स शुरू एक्टिव करने का प्रस्ताव रखा है। इससे यूजर्स ऑर्टफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से युक्त सिस्टम से चैटिंग करते हुए पेमेंट्स कर सकेंगे। सिर्फ इतना ही नहीं आरबीआई गवर्नर ने यूपीआई के लिए कुछ और नए फीचर का ऐलान किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 10, 2023 पर 2:23 PM
चैटिंग करते हुए पेमेंट, बदल जाएगी UPI की दुनिया,  RBI का बड़ा फैसला
अभी तक यूपीआई लाइट के जरिए एक बार में 200 रुपये तक का ही ऑफलाइन पेमेंट कर सकते हैं लेकिन जल्द ही 500 रुपये तक का पेमेंट संभव हो जाएगा।

मौद्रिक नीतियों की समिति के फैसले का ऐलान करते हुए RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने आज यूपीआई से जुड़ा भी अहम ऐलान किया है। उन्होंने यूपीआई पर कंवर्जेशनल पेमेंट्स शुरू एक्टिव करने का प्रस्ताव रखा है। इससे यूजर्स ऑर्टफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से युक्त सिस्टम से चैटिंग करते हुए पेमेंट्स कर सकेंगे। सिर्फ इतना ही नहीं आरबीआई गवर्नर ने यूपीआई के लिए कुछ और नए फीचर का ऐलान किया है। बता दें कि आज आरबीआई ने रेपो रेट को स्थिर रखने के फैसले का ऐलान किया। यह लगातार तीसरी बार है, जब आरबीआई ने इसमें बढ़ोतरी नहीं किया है।

एआई सिस्टम से चैटिंग करते हुए UPI से पेमेंट

गवर्नर के ऐलान के बाद केंद्रीय बैंक आरबीआई ने 'स्टेटमेंट ऑन डेवलपमेंट एंड रेगुलेटरी पॉलिसीज रिलीज' किया है जिससे यूपीआई को लेकर इसकी योजना के बारे में अधिक विस्तार से जानकारी मिली। कंवर्जेशनल पेमेंट्स के जरिए यूजर्स चैटिंग करते हुए पेमेंट कर सकेंगे। यह फीचर स्मार्टफोन और फीचर फोनो दोनों में काम करेगा। आरबीआई गवर्नर के मुताबिक इससे देश में डिजिटल सर्विसेज का विस्तार होगा। पहले यह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा और बाद में अन्य भाषाओं में भी इसे उपलब्ध कराया जाएगा। इसे लेकर एनपीसीआई को जल्द ही दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

RBI Policy : बैंकों को 10% इंक्रीमेंटल CRR मेंटेन करने का निर्देश, जानिए क्या है इसका मतलब

NFC तकनीक से ऑफलाइन तरीके से भी कर सकेंगे पेमेंट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें