Water bottle: अलग-अलग कलर के होते हैं पानी की बोतल के ढक्कन, जानिए आखिर ऐसा क्यों

Water bottle: आमतौर पर लोग पानी की बोतल खरीद कर पी जाते हैं। कभी उस पर ध्यान नहीं देते कि जो बोतल हम खरीद रहे हैं। उसका ढक्कन किस रंग का है और इसका क्या मतलब होता है। अगर आप भी सोच में पड़ गए हैं तो इस सवाल का जवाब हम दे रहे हैं। यहां आपको पानी के बोतल में लगे रंग-बिरंगे ढक्कर के बारे में जानकारी दे रहे हैं

अपडेटेड Oct 22, 2023 पर 4:07 PM
Story continues below Advertisement
Water bottle: पानी की बोतल में लगे ढक्कन के हर रंग का अलग-अलग मतलब होता है।

Water bottle: अक्सर जब हम घर के बाहर होते हैं तो प्यास लगने पर दुकान से बोतलबंद पानी खरीद लेते हैं। पिछले करीब 20-30 सालों से भारत में बोतलबंद पानी की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। लोग समझते हैं कि यह पानी शुद्ध होता है। भारत में बोतलबंद पानी का बड़ा मार्केट है। देश में मिनिरल वॉटर सबसे अधिक बिकने वाला पानी है। इसमें बड़ी मात्रा में मिनिरल गैसें घुली होती हैं। ये रेगुलर पानी से अलग होता है। इसकी वजह ये है कि इसमें कैल्शियम, कार्बोनेट, मैग्नीशियम, सल्फेट जैसे कई तत्व अधिक होते हैं। बोतलबंद पानी में अलग-अलग रंग के ढक्कर लगे होते हैं। क्या आप समझते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है?

वैसे भी भारत में पानी का बहुत बड़ा कारोबार है। भारत में बोतलबंद पानी के बिजनेस में सबसे बड़ी कंपनी बिसलेरी है। जिसके वॉटर बॉटल एयरपोर्ट से लेकर कस्बों के जनरल स्टोर पर तक बिकते हुए नजर आते हैं। भारत में बोतलबंद पानी के मार्केट में और भी कई कंपनियां हैं।

भारत में बोतलबंद पानी का बाजार


भारत में बोतलबंद पानी का मार्केट साल 2021 में करीब 20,000 करोड़ रुपये का था। इसमें बिसलेरी की हिस्सेदारी करीब 4000 से 5000 करोड़ रुपये के आसपास है। बिसलेरी के पास संगठित बाजार का 32 फीसदी हिस्सेदारी है। किनले और एक्वाफिना जैसे ब्रॉन्ड इससे पीछे हैं। जल प्रदूषण और इसे बढ़ती स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं ने भारत में मिनिरल वॉटर के कारोबार के साइज में इजाफा कर दिया है। इसकी वजह से बोतलबंद पानी की खपत बढ़ी है। भारत में मिनिरल वाटर चार अलग-अलग साइज में मिलते हैं। एक लीटर की बोतल, दो लीटर की बोतल, 500 मिलीलीटर की बोतल और 250 मिलीलीटर की बोतल। वहीं कई बोतलों का ढक्कन अलग-अलग रंग का होता है।

Business Idea: आपका फोन ही बना देगा करोड़पति, फौरन हो जाएंगे मशहूर, बस करना होगा यह काम

जानिए अलग-अलग रंग के ढक्कन का क्या है मतलब

सफेद रंग का ढक्कन

इसका मतलब है कि बोतल का पानी प्रोसेस्ड है।

काले रंग का ढक्कन

इसका मतलब है कि पानी एल्कलाइन है।

नीले रंग का ढक्कन

इसका मतलब है कि पानी को झरने से जमा किया गया है।

हरे रंग का ढक्कन

इसका मतलब है कि पानी में फ्लेवर मिलाया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।