Credit scores on WhatsApp: अगर आपको बैंक से लोन चाहिए या क्रेडिट कार्ड लेना है। तब बैंक सबसे पहले आपका क्रेडिट स्कोर मांगते हैं। अगर स्कोर बढ़िया है तो बैंक आपको आसानी से लोन या क्रेडिट कार्ड दे देते हैं। ऐसे में बहुत से लोगों को नहीं मालूम कि क्रेडिट स्कोर कैसे चेक करते हैं। इसके लिए अब आप WhatsApp के जरिए फ्री में चेक कर सकते हैं। दरअसल, डेटा एनालिटिक्स और क्रेडिट स्कोर मुहैया कराने वाली कंपनी, एक्सपीरियन इंडिया (Experian India) ने एक नई सर्विस लॉन्च की है। जिसके तहत आप क्रेडिट स्कोर व्हाट्सऐप (WhatsApp) प फ्री में चेक कर सकते हैं।
