Wrong UPI Payment: देश में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (Unified Payments Interface - UPI) एक क्रांति की तरह आया है। इसने लेनदेन की आदतों को पूरी तरह से बदल दिया है। एक जगह से दूसरी जगह पैसा भेजना हो या दुकानों पर पेमेंट करना हो। UPI ने सब कुछ बेहद आसान और तेज कर दिया है। पल भर में क्यूआर स्कैन करके पूरी सुरक्षा के साथ आपका पैसा ट्रांसफर (UPI Transfer) और पेमेंट हो जाता है। हालांकि, कई बार लोग गलती से लोग किसी और के खाते में पैसा भेज देते हैं। उसके बाद परेशान होते हैं कि हमारा पैसा अब कैसे वापस मिलेगा।
