Get App

Corporate scan: दूसरी तिमाही में ग्रोथ उम्मीद के मुताबिक रही, गोल्ड लोन पर बना हुआ है फोकस -CSB BANK

Corporate scan: प्रलय मंडल ने कहा कि दूसरी तिमाही में बैंक का प्रदर्शन अच्छा रहा है। इस अवधि में आय में 25 फीसदी की बढ़त हुई है। वहीं डिपॉजिट में 20 फीसदी की बढ़त हुई है। गोल्ड लोन में भी 27 फीसदी की ग्रोथ हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 03, 2024 पर 3:49 PM
Corporate scan: दूसरी तिमाही में ग्रोथ उम्मीद के मुताबिक रही, गोल्ड लोन पर बना हुआ है फोकस -CSB BANK
प्रलय मंडल ने कहा कि ने कहा कि बैंक गोल्ड लोन पर फोकस कर रहा। CSB BANK आरबीआई की एडवाइजरी पर काफी गंभीरता से काम करता है। बैंक के कारोबार में गोल्ड लोन का शेयर 41.85 फीसदी से बढ़कर 44.68 फीसदी हो गया है

CSB BANK ने दूसरी तिमाही के लिए अच्छे अपडेट दिए हैं। बैंक के डिपॉजिट में 25 फीसदी का उछाल आया है, जबकि ग्रॉस एडवांसेज में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है । बैंक के दूसरी तिमाही के अपडेट और ग्रोथ आउटलुक पर चर्चा के लिए आज सीएनबीसी-आवाज के साथ जुड़े CSB BANK के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रलय मंडल।

दूसरी तिमाही में बैंक का प्रदर्शन अच्छा रहा

इस बातचीत में प्रलय मंडल ने कहा कि दूसरी तिमाही में बैंक का प्रदर्शन अच्छा रहा है। इस अवधि में आय में 25 फीसदी की बढ़त हुई है। वहीं डिपॉजिट में 20 फीसदी की बढ़त हुई है। गोल्ड लोन में भी 27 फीसदी की ग्रोथ हुई है। बैंक ने इस तिमाही में डिपॉजिट ग्रोथ बढ़ाने के लिए अपने ब्रांचों और दूसरे रूट से काफी मजबूत कोशिश की थी जिसका अच्छा फायदा मिला है। डिपॉजिट के साथ बैंक ने बाजार से पैसा जुटाने की भी तरीका अपनाया। ये आगे बैंक के एसेट ग्रोथ में कुशन का काम करेगा। कुल मिला कर बैंक की ग्रोथ उम्मीद के मुताबिक रही है।

 नेट इंटरेस्ट मार्जिन के 4.5-4.8 फीसदी के बीच रहने की उम्मीद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें