क्या अब क्रेडिट कार्ड की लेट पेमेंट पर तुरंत पेनल्टी नहीं लगेगी? RBI ने नियमों में ऐसा बदलाव किया है, जिससे ग्राहकों को थोड़ी राहत मिल सकती है। अब बिल भरने में हल्की देरी होने पर भी आपको सीधे चार्ज नहीं देना पड़ेगा। लेकिन इसके पीछे कुछ अहम शर्तें भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों के लिए एक अहम बदलाव आने वाला है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नए नियम जारी किए हैं, जिनमें लेट पेमेंट पर लगने वाले चार्ज और पेनल्टी को लेकर साफ गाइडलाइन दी गई है। ये नए नियम 1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे।
अब अगर आप क्रेडिट कार्ड का बिल ड्यू डेट के बाद 3 दिन तक नहीं भरते हैं, तभी आपका अकाउंट past due माना जाएगा। यानी आपको तुरंत पेनल्टी नहीं लगेगी, बल्कि 3 दिन का छोटा सा समय मिलेगा।
नए नियम के मुताबिक लेट फीस सिर्फ उस रकम पर लगेगी जो बाकी है, न कि पूरे बिल अमाउंट पर। इससे ग्राहकों पर इंटरेस्ट का एक्स्ट्रा बोझ कम होगा। हालांकि, देरी की गिनती ड्यू डेट से ही शुरू होगी।
ग्राहकों के लिए क्या मतलब है?
इस बदलाव से कार्ड यूजर्स को थोड़ा राहत जरूर मिलेगी, क्योंकि अब मामूली देरी पर तुरंत चार्ज नहीं लगेगा। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप पेमेंट में ढील दे सकते हैं। समय पर बिल भरना अभी भी जरूरी है, क्योंकि ब्याज और अन्य नियम पहले जैसे ही रहेंगे। नया नियम कार्ड यूजर्स को थोड़ी राहत जरूर देता है, लेकिन बेहतर यही है कि आप हमेशा समय पर पेमेंट करें, ताकि किसी भी तरह की पेनल्टी से बचा जा सके।