अचानक पैसे की जरूरत पड़ने पर कई बार पर्सनल लोन लेने को मजबूर होना पड़ता है। बैंक और एनबीएफसी आम तौर पर नौकरी करने वाले लोगों के पर्सनल लोन के रिक्वेस्ट जल्द एप्रूव कर देते हैं। सरकारी एंप्लॉयीज को लोन जल्द मिल जाता है। हालांकि, बैंक और एनबीएफसी ग्राहक की उम्र, जॉब प्रोफाइल और एंप्लॉयमेंट की डिटेल को भी देखते हैं। लेकिन, उनकी नजरें सबसे ज्यादा ग्राहक के क्रेडिट स्कोर पर होती हैं। क्रेडिट स्कोर खराब होने पर लोन मिलने में दिक्कत आ सकती है। खराब क्रेडिट स्कोर होने पर नौकरी करने वाले लोगों को भी बैंक लोन नहीं देना चाहते। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
