Get App

आपका क्रेडिट स्कोर 550 है? जानिए आपको क्या-क्या दिक्कतें आ सकती हैं

पहले क्रेडिट स्कोर का उतना इस्तेमाल नहीं था जितना आज हो गया है। आज बैंक होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन देने से पहले क्रेडिट स्कोर देखते हैं। कुछ प्राइवेट बैंक खराब क्रेडिट स्कोर पर भी लोन देते हैं लेकिन इंटरेस्ट बहुत ज्यादा लेते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 28, 2025 पर 6:21 PM
आपका क्रेडिट स्कोर 550 है? जानिए आपको क्या-क्या दिक्कतें आ सकती हैं
अगर आप अपना क्रेडिट स्कोर बढ़ाना चाहते हैं तो यह मुश्किल नहीं है। लेकिन, यह काम रातोरात नहीं हो सकता।

अगर आपका क्रेडिट स्कोर 550 है तो यह ठीक नहीं है। जिस तरह बीपी ज्यादा कम या ज्यादा बढ़ जाने पर डॉक्टर से दिखाना जरूरी हो जाता है उसी तरह क्रेडिट स्कोर कम होने पर फाइनेंशियल एक्सपर्ट की सलाह जरूरी होती है। वह आपको क्रेडिट स्कोर कम होने की वजह और इसे बढ़ाने के तरीके बता सकता है। पहले क्रेडिट स्कोर का उतना इस्तेमाल नहीं था जितना आज हो गया है। आज बैंक होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन देने से पहले क्रेडिट स्कोर देखते हैं। कुछ प्राइवेट बैंक खराब क्रेडिट स्कोर पर भी लोन देते हैं लेकिन इंटरेस्ट बहुत ज्यादा लेते हैं।

खराब क्रेडिट स्कोर की कई वजहें हो सकती हैं

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आपका Credit Score 550 है तो इसकी कई वजहें हो सकती हैं। इनमें पेमेंट में देरी, क्रेडिट का बहुत ज्यादा इस्तेमाल और लोन पर डिफॉल्ट शामिल हैं। खराब क्रेडिट स्कोर यह बताता है कि व्यक्ति पेमेंट के लिहाज से भरोसे योग्य नहीं है। 550 क्रेडिट स्कोर वाले व्यक्ति को बैंक या एनबीएफसी रिस्की ग्राहक मानते हैं।

कहीं आपकी क्रेडिट रिपोर्ट गलत तो नहीं है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें