18 Months DA Arear Proposal: 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी है। कर्मचारियों को 18 महीने का डीए एरियर मिल सकता है? क्या केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को COVID-19 महामारी के दौरान 18 महीने का पेंडिंग महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) का बकाया मिलेगा? दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बारे में प्रपोजल मिला है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए संयुक्त सलाहकार मशीनरी, राष्ट्रीय परिषद (कर्मचारी पक्ष) के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने केंद्र सरकार से पहले पेंडिंग किए गए 18 महीने के डीए बकाया को जारी करने का आग्रह किया है।
