DA Hike 2026: आखिर क्यों हो रही है जनवरी का DA बढ़ाने में देरी? कहीं ये तो नहीं है बड़ा कारण

DA Hike 2026: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए जनवरी 2026 के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी का इंतजार इस बार थोड़ा लंबा हो गया है। आखिर ये देरी क्यों हो रही है

अपडेटेड Apr 08, 2026 पर 5:45 PM
अभी तक सरकार मार्च में डीए बढ़ाने का ऐलान कर देती है लेकिन इस बार घोषणा करने में इतना समय क्यों लग रहा है।

DA Hike 2026: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए जनवरी 2026 के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी का इंतजार इस बार थोड़ा लंबा हो गया है। आखिर ये देरी क्यों हो रही है? अभी तक सरकार मार्च में डीए बढ़ाने का ऐलान कर देती है लेकिन इस बार घोषणा करने में इतना समय क्यों लग रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या इस बार सच में देरी हो रही है या सरकार की कुछ और योजना है?

क्यों हो रही है DA बढ़ाने में देरी?

आमतौर पर मार्च के आसपास DA बढ़ोतरी की घोषणा हो जाती है, लेकिन इस बार अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। ज्यादातर का मानना है कि यह देरी उतनी असामान्य नहीं है जितनी लग रही है। दरअसल, DA बढ़ोतरी का पूरा प्रोसेस महंगाई के आंकड़ों और सरकारी मंजूरी पर निर्भर करता है। अंतिम फैसला तब होता है जब 12 महीने का पूरा डेटा मिल जाता है, तो सभी मंजूरी मिल जाती है।


DA कैलकुलेट करने का फॉर्मूला

DA का कैलकुलेशन एक तय फॉर्मूले के आधार पर किया जाता है। CPI-IW इंडस्ट्रियल लेबर मूल्य सूचकांक से जुड़ा होता है। जब यह डेटा पूरा हो जाता है, तो फाइल अलग-अलग स्तर पर मंजूरी के लिए जाती है और अंत में कैबिनेट से हरी झंडी मिलती है। इसलिए इसमें थोड़ा समय लगना सामान्य बात है।

कितना बढ़ेगा DA?

जहां तक बढ़ोतरी की बात है, इस बार DA में मामूली बढ़त देखने को मिल सकती है। कुछ का अनुमान है कि करीब 2% की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे DA करीब 60% तक पहुंच सकता है। कर्मचारी एसोसिएशन का मानना है कि 3% से 4% तक की बढ़ोतरी भी की जा सकती है।

कर्मचारियों को नहीं होगा नुकसान

सबसे अहम बात यह है कि भले ही घोषणा में देरी हो, लेकिन कर्मचारियों को इसका नुकसान नहीं होगा। DA बढ़ोतरी जनवरी 2026 से ही लागू मानी जाएगी और जो भी पैसा बाकी रहेगा, वह एरियर के रूप में एक साथ दिया जाएगा। यानी अगर घोषणा देर से भी होती है, तो भी कर्मचारियों को पूरा फायदा मिलेगा। फिलहाल यह इंतजार प्रोसेस के कारण हो रहा है।

इससे बीते सालों में सरकार ने कब किया है DA बढ़ाने का ऐलान

साल 2025 — 28 मार्च

साल 2024 — 7 मार्च

साल 2023 — 24 मार्च

साल 2022 — 30 मार्च

साल 2021 — कोई घोषणा नहीं (DA फ्रीज था)

साल 2020 — 17 मार्च

साल 2019 — 13 मार्च

साल 2018 — 7 मार्च

साल 2017 — 16 मार्च

साल 2016 — 23 मार्च

Bank Holiday: कल गुरुवार 9 अप्रैल को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है छुट्टी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।