7th Pay Commission DA Hike: 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए को लेकर अपडेट आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र की मोदी सरकार सितंबर में एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता 3 फीसदी तक बढ़ा सकती है। फिलहाल महंगाई भत्ता 42 फीसदी है, जिसे जल्द ही 45 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है। यह अनुमान श्रम मंत्रालय (Labour Ministry) के जारी जून एआईसीपीआई इंडेक्स के आंकड़ों से लगाया गया है।
