Get App

DA hiked by 3%: सरकारी कर्मचारियों-पेंशनर्स की अक्टूबर में डीए एरियर-दिवाली बोनस के साथ आएगी सैलरी, सैलरी में बढ़े 16,332 रुपये

DA hiked by 3%: केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान कर चुकी है। इससे सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। सरकार ने यह घोषणा 16 अक्टूबर 2024 को की है। इस बढ़ोतरी के बाद अब महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) दोनों 53% हो गए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 18, 2024 पर 5:46 PM
DA hiked by 3%: सरकारी कर्मचारियों-पेंशनर्स की अक्टूबर में डीए एरियर-दिवाली बोनस के साथ आएगी सैलरी, सैलरी में बढ़े 16,332 रुपये
DA Hike: केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान कर चुकी है।

DA hiked by 3%: केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान कर चुकी है। इससे सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। सरकार ने यह घोषणा 16 अक्टूबर 2024 को की है। इस बढ़ोतरी के बाद अब महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) दोनों 53% हो गए हैं। इस फैसले का फायदा 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा।

जुलाई से लागू होगा बढ़ा हुआ भत्ता, अक्टूबर में मिलेगा

महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2024 से लागू मानी जाएगी। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अक्टूबर में हुई है। केंद्र सरकार हर साल जनवरी और जुलाई में DA और DR की समीक्षा करती है, लेकिन इसकी घोषणा कुछ महीनों बाद होती है। कर्मचारियों और पेंशनर्स को यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अक्टूबर महीने की सैलरी में मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें पिछले तीन महीनों यानी जुलाई, अगस्त और सितंबर तीन महीने का डीए एरियर मिलेगा। साथ ही पेंशनर्स को तीन महीने का DR एरियर भी मिलेगा।

सरकारी कर्मचारियों की कितनी बढ़ी सैलरी?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें