7th Pay Commission DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश सरकार ने चुनावी साल में कर्मचारियों को खुश करने के लिए महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने अभी हाल मे सभी कर्मचारियों का DA चार फीसदी बढ़ा दिया है। अब केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तरह राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी 42 फीसदी महंगाई भत्ता कुछ राज्यों में मिल रहा है। ये भत्ता एमपी में कर्मचारियों को इस महीने के वेतन में जोड़कर दिया जाएगा। खास बात यह है कि कर्मचारियों को 6 महीने का एरियर भी दिया जाएगा। अब केंद्र सरकार भी सेंट्रल गवर्मेंट इम्पलॉयीज का महंगाई भत्ता बढ़ाएगी।
इन कर्मचारियों को 3 किश्तों में मिलेगा एरियर
मध्य प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि कर्मचारियों को केंद्र के बराबर 42% महंगाई भत्ता मिलेगा। जनवरी से जून तक महंगाई भत्ते का एरियर भी दिया जाएगा। लेकिन एरियर तीन किश्तों में दिया जाएगा। फिलहाल राज्य में कर्मचारियों को 38 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है. लेकिन, जून से इसे बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया है. इससे कर्मचारी-अधिकारी को हर महीने 400 से 6000 रुपये का फायदा होगा। इसके अलावा छठे पे स्केल के आधार पर सैलरी ले रहे सभी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी एक समान बढ़ोतरी होगी। 1 जुलाई 2023 तक 35 साल तक सर्विस करने वाले कर्मचारियों को भी चौथे पे स्केल के आधार पर सैलरी मिलेगी।
जुलाई में फिर बढ़ेगा महंगाई भत्ता
सरकार जुलाई में महंगाई भत्ते में इस साल की दूसरी बढ़ोतरी कर सकती है। अभी सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 फीसदी है। केंद्र सरकार इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी करती है तो ये बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के सरकारी कर्मचारियों के वेतन में न्यूनतम सालना 8,640 रुपये की बढ़ोतरी होगी। ऐसी उम्मीद है कि केंद्र सरकार एक बार फिर 4 फीसदी का महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है। अगर ऐसा होता है केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। AICPI इंडेक्स के आधार पर ही कर्मचारियों का महंगाई भत्ता कैलकुलेट किया जाता है।