DA Hike January 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को DA बढ़ोतरी का इंतजार, 60% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता

Da Hike: केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनर अभी भी जनवरी 2026 के महंगाई भत्ते (DA) बढ़ोतरी के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। आमतौर पर यह घोषणा होली के आसपास हो जाती है, लेकिन इस बार अब तक सरकार की ओर से होली बीत जाने के बाद भी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है

अपडेटेड Mar 17, 2026 पर 2:27 PM
Story continues below Advertisement
Da Hike: केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनर अभी भी जनवरी 2026 के महंगाई भत्ते (DA) बढ़ोतरी के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं।

Da Hike: केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनर अभी भी जनवरी 2026 के महंगाई भत्ते (DA) बढ़ोतरी के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। आमतौर पर यह घोषणा होली के आसपास हो जाती है, लेकिन इस बार अब तक सरकार की ओर से होली बीत जाने के बाद भी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि एक्सपर्ट का मानना है कि सरकार मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत तक DA बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। जब भी फैसला होगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा।

60% तक पहुंच सकता है DA

ताजा आंकड़ों के आधार पर अनुमान है कि DA में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे महंगाई भत्ता बढ़कर 58% से 60% तक पहुंच सकता है। यह अनुमान AICPI-IW यानी महंगाई सूचकांक के आंकड़ों पर आधारित है। दिसंबर 2025 में यह इंडेक्स 148.2 पर स्थिर रहा। 7वें वेतन आयोग के फॉर्मूले के अनुसार DA करीब 60.34% निकलता है, जिसे आमतौर पर राउंड ऑफ करके 60% किया जाता है। इस बढ़ोतरी से एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को फायदा होगा।


देरी क्यों हो रही है?

इस बार DA के ऐलान में देरी होने की एक बड़ी वजह वेतन आयोग में बदलाव माना जा रहा है। दरअसल, 7वां वेतन आयोग 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो चुका है और अब 8वां वेतन आयोग लागू हो चुका है, लेकिन इसकी सिफारिशें अभी तैयार नहीं हुई हैं। नए वेतन आयोग को अपनी रिपोर्ट देने के लिए करीब 18 महीने का समय दिया गया है। ऐसे में तब तक कर्मचारियों को पुराने यानी 7वें वेतन आयोग के फॉर्मूले के तहत ही DA मिलता रहेगा।

साल में दो बार बढ़ता है DA

सरकार हर साल दो बार DA में संशोधन करती है।

पहला संशोधन मार्च-अप्रैल में (जनवरी से लागू)

दूसरा संशोधन अक्टूबर-नवंबर में (जुलाई से लागू)

DA कर्मचारियों को मिलता है, जबकि पेंशनरों को इसी तरह का फायदा Dearness Relief (DR) के रूप में दिया जाता है।

कैसे तय होता है DA

महंगाई भत्ता तय करने के लिए सरकार CPI-IW इंडेक्स का उपयोग करती है।

DA (%) = (12 महीने का औसत CPI-IW – 261.42) ÷ 261.42 × 100

यही आंकड़े तय करते हैं कि DA कितना बढ़ेगा।

क्यों अहम है यह बढ़ोतरी

हालांकि इस बार बढ़ोतरी सिर्फ 2% रहने की उम्मीद है, फिर भी यह काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। क्योंकि जब नया वेतन आयोग लागू होता है, तो मौजूदा DA को बेसिक सैलरी में जोड़ दिया जाता है और फिर DA को शून्य से शुरू किया जाता है।

सोने की चमक पड़ी फीकी! ईरान संकट के बीच लोग जरूरी चीजों पर कर रहे खर्च; प्री-वॉर लेवल पर आईं कीमतें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।