7th Pay Commission DA Hike Update: 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी है। आज 9 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक के बाद महंगाई भत्ता (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा की जा सकती है। कैबिनेट की बैठक आज सुबह 10:30 बजे शुरू होगी, जिसके बाद सरकार महंगाई भत्ते में 3 से 4 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती है। अगर यह बढ़ोतरी होती है, तो अभी मिलने वाला 50% डीए बढ़कर 53 या 54 प्रतिशत हो सकता है। इस फैसले को दिवाली से पहले कर्मचारियों के लिए एक बड़ा तोहफा माना जा रहा है।
