Get App

दिल्ली में 31 मार्च तक सस्ता घर खरीदने का मौका, 25% का डिस्काउंट और 2500 में बुकिंग, यहां करें अप्लाई

DDA: क्या आप भी दिल्ली में घर खरीदने का प्लान कर रह हैं। डीडीए आपके लिए सस्ते घरों का ऑप्शन लेकर आया है। सस्ते घरों की बुकिंग 31 मार्च तक करनी होगी। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने श्रमिक आवास योजना 2025 के तहत 6,500 से अधिक फ्लैट्स उपलब्ध कराए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 21, 2025 पर 11:12 AM
दिल्ली में 31 मार्च तक सस्ता घर खरीदने का मौका, 25% का डिस्काउंट और 2500 में बुकिंग, यहां करें अप्लाई
DDA: क्या आप भी दिल्ली में घर खरीदने का प्लान कर रह हैं।

DDA: क्या आप भी दिल्ली में घर खरीदने का प्लान कर रह हैं। डीडीए आपके लिए सस्ते घरों का ऑप्शन लेकर आया है। सस्ते घरों की बुकिंग 31 मार्च तक करनी होगी। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने श्रमिक आवास योजना 2025 के तहत 6,500 से अधिक फ्लैट्स उपलब्ध कराए हैं। ये घर निर्माण और भवन निर्माण श्रमिकों को 25% की खास छूट के साथ दिए जा रहे हैं। इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन 6 जनवरी 2025 से शुरू हो चुका है और 31 मार्च 2025 तक चलेगा। योजना के तहत फ्लैट्स पहले आओ, पहले पाओ (FCFS) के आधार पर आवंटित किए जाएंगे। यानी, अगर आप दिल्ली में सस्ता घर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके पास करीब 12 दिन का समय बचा है।

DDA श्रमिक आवास योजना 2025 निर्माण मजदूरों के लिए सस्ते दरों पर अपने घर का सपना पूरा करने का अच्छा मौका है। अगर आप इस योजना के पात्र हैं, तो 31 मार्च 2025 से पहले अप्लाई जरूर करें।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस योजना का लाभ वे श्रमिक उठा सकते हैं जो दिल्ली बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड (DBOCWWB) में 31 दिसंबर 2024 या उससे पहले रजिस्टर हैं। इसके अलावा, पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत रजिस्टर्ड श्रमिक भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें