DDA: जल्द आएगी डीडीए की दिवाली स्कीम, दिल्ली के इन पॉश इलाकों में मिलेंगे फ्लैट्स, कीमत मार्केट रेट से होगी कम

DDA: यदि आप गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में फ्लैट खरीदने के बारे में सोच रह हैं तो दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की आने वाली दिवाली योजना (Diwali Scheme) पर नजर रखें। आप जल्द ही दिल्ली में फ्लैट खरीद सकेंगे। दिवाली नजदीक आने के साथ ही डीडीए ने अपनी सबसे बड़ी आवास योजना - डीडीए हाउसिंग स्कीम 2023 की घोषणा की है

अपडेटेड Nov 02, 2023 पर 11:27 AM
दिवाली नजदीक आने के साथ ही डीडीए ने अपनी सबसे बड़ी आवास योजना - डीडीए हाउसिंग स्कीम 2023 की घोषणा की है।

DDA: यदि आप गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में फ्लैट खरीदने के बारे में सोच रह हैं तो दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की आने वाली दिवाली योजना (Diwali Scheme) पर नजर रखें। आप जल्द ही दिल्ली में फ्लैट खरीद सकेंगे। दिवाली नजदीक आने के साथ ही डीडीए ने अपनी सबसे बड़ी आवास योजना - डीडीए हाउसिंग स्कीम 2023 की घोषणा की है। यह योजना नवंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च होने वाली है। दिवाली से पहले करीब 32,000 फ्लैट्स के लिए एप्लिकेशन शुरू होने जा रहे हैं। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), निम्न आय के लिए (LIG), मध्यम वर्ग के लिए (MIG), हायर इनकम ग्रुप (HIG) और सुपर हाई-इनकम ग्रुप (SHIG) फ्लैट और पेंटहाउस भी शामिल हैं। यह योजना पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी। लग्जरी फ्लैट भी इस योजना का हिस्सा होंगे। यह योजना नरेला, द्वारका, सेक्टर 19B, द्वारका सेक्टर-14 और लोकनायक पुरम में फ्लैट्स के लिए है।

फिलहाल 24,000 फ्लैट बनकर तैयार हैं, जबकि 8,500 का काम चल रह है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लैट छह महीने के भीतर बनकर तैयार हो जाएंगे। ईडब्ल्यूएस फ्लैट 11 से 14 लाख रुपये में बिक सकते हैं। एलआईजी फ्लैट्स की रेट 14 लाख रुपये से शुरू होकर 30 लाख रुपये तक हो सकती हैं। वहीं, एमआईजी फ्लैट्स की कीमत 1 करोड़ रुपये से शुरू हो सकती है, जबकि एचआईजी की कीमत 2.50 करोड़ रुपये और सुपर एचआईजी फ्लैट्स की कीमत 3 करोड़ रुपये से शुरू होगी।

डीडीए ने अपार्टमेंट की संख्या और दरें जारी कर दी हैं। द्वारका सेक्टर 19B में 700 से अधिक फ्लैट ईडब्ल्यूएस केटेगरी में और 900 एमआईजी श्रेणी में हैं। SHIG श्रेणी में 170 फ्लैट हैं और 14 पेंटहाउस हैं। नरेला में EWS केटेगरी में 5,000 से अधिक फ्लैट हैं। MIG केटेगरी में 1,900 फ्लैट और HIG में 1,600 फ्लैट हैं। लोकनायक पुरम में ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 200 फ्लैट और MIG केटेगरी में लगभग 600 फ्लैट हैं।


इस स्पेशल आवास योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप कॉल सेंटर नंबर 1800-110-332 पर कॉल कर सकते हैं। योजना शुरू होने के बाद डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट https://dda.gov.in/ देख सकते हैं।

Q2 में 54% बढ़ गया Safari का मुनाफा, तगड़े डिविडेंड और बोनस का तोहफा, चेक करें रिकॉर्ड डेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।