दिल्ली में अपने घर का सपना होगा पूरा, कल लॉन्च हो रही है DDA की नई हाउसिंग स्कीम, जानें कितनी होगी कीमत

DDA New Premium Housing Scheme: डीडीए की नई हाउसिंग स्कीम के तहत जसोला (पॉकेट 9B) और द्वारका (सेक्टर 16B और 19B) जैसे प्रमुख इलाकों में HIG, MIG और LIG श्रेणियों में कुल 311 फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अलावा, इस योजना में पार्किंग की सुविधा भी दी गई है

अपडेटेड Aug 26, 2025 पर 9:53 PM
Story continues below Advertisement
DDA Premium Housing Scheme 2025 : डीडीए ने प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2025 के लिए ई-ऑक्शन का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है।

DDA New Premium Housing Scheme : दिल्ली में अपना घर खरीदने का एक और सुनहरा मौका मिलने वाला है। दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी  (DDA) ने अपनी प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2025 के लिए ई-ऑक्शन का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इच्छुक लोग 26 अगस्त से सुबह 11 बजे से ऑफिशियल पोर्टल eservices.dda.org.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस स्कीम के तहत वसंत कुंज, जसोला, रोहिणी, द्वारका और पीतमपुरा जैसे दिल्ली के प्रमुख इलाकों में रेडी-टू-मूव फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसमें सभी आय वर्गों के लिए विकल्प दिए गए हैं – HIG (उच्च आय वर्ग), MIG (मध्यम आय वर्ग), LIG (निम्न आय वर्ग) और EHS (विस्तार योग्य आवास योजना)।

DDA प्रीमियम हाउसिंग स्कीम : रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट

  • डीडीए की प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2025 के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन ही किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन का कोई विकल्प नहीं है।
  • रजिस्ट्रेशन और अग्रिम राशि जमा करने की अंतिम तिथि: 24 सितंबर 2025, शाम 6:00 बजे तक
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 26 सितंबर 2025, शाम 6:00 बजे तक

311 फ्लैट और पार्किंग की सुविधा


डीडीए की नई हाउसिंग स्कीम के तहत जसोला (पॉकेट 9B) और द्वारका (सेक्टर 16B और 19B) जैसे प्रमुख इलाकों में HIG, MIG और LIG श्रेणियों में कुल 311 फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अलावा, इस योजना में पार्किंग की सुविधा भी दी गई है पीतमपुरा में 16 कार गैरेज और मॉल रोड व अशोक विहार में 51 स्कूटर गैरेज शामिल हैं।

डीडीए फ्लैट्स की कीमतें

रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीडीए की नई हाउसिंग स्कीम 2025 के तहत फ्लैटों की रिजर्व कीमतें इस प्रकार रखी गई हैं

  •  हाई क्लास (HIG): ₹1.64 करोड़ से ₹2.54 करोड़ तक
  • मीडियम क्लास (MIG): ₹60 लाख से ₹1.5 करोड़ तक
  • लो क्लास (LIG): ₹39 लाख से ₹54 लाख तक
  • स्पेशल क्लास : ₹90 लाख से ₹1.07 करोड़ तक
  • विस्तार योग्य आवास योजना (EHS): लगभग ₹38.7 लाख

इस स्कीम को मिली मंजूरी

डीडीए की प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2025 को 11 जुलाई को हुई बैठक में मंजूरी दी गई थी, जिसकी अध्यक्षता उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने की। इस योजना की आधिकारिक घोषणा इस महीने की शुरुआत में जन्माष्टमी के मौके पर डीडीए के सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर की गई। इच्छुक आवेदकों इसकी पूरी जानकारी के लिए डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

इस योजना में भाग लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को ई-नीलामी पोर्टल के ज़रिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा और बयाना राशि (EMD) जमा करनी होगी। पूरी प्रक्रिया अब डिजिटल कर दी गई है ताकि आवेदन ट्रांसपैरेंट और आसान तरीके से हो सके।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।