Get App

दिल्ली में DDA का सस्ता घर खरीदने का मौका, 50000 रुपये में हो जाएगी बुकिंग, डीडीए ने घरों की 25% घटाई कीमतें

DDA: दिल्ली में डीडीए का सस्ता घर खरीदने का बैस्ट मौका है। डीडीए ने घरों की कीमतें 25 फीसदी तक घटा दी है। साथ ही घरों की बुकिंग 50,000 रुपये में हो जाएगी। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने आवासीय योजनाओं को और किफायती बनाने के लिए बुकिंग फीस घटा दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 11, 2025 पर 3:28 PM
दिल्ली में DDA का सस्ता घर खरीदने का मौका, 50000 रुपये में हो जाएगी बुकिंग, डीडीए ने घरों की 25% घटाई कीमतें
DDA: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने आवासीय योजनाओं को और किफायती बनाने के लिए बुकिंग फीस घटा दी है।

DDA: दिल्ली में डीडीए का सस्ता घर खरीदने का बैस्ट मौका है। डीडीए ने घरों की कीमतें 25 फीसदी तक घटा दी है। साथ ही घरों की बुकिंग 50,000 रुपये में हो जाएगी। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने आवासीय योजनाओं को और किफायती बनाने के लिए बुकिंग फीस घटा दी है। फ्लैट्स की कीमतों में 25% तक की कमी आई है। श्रमिक आवास योजना और सबका घर आवास योजना के तहत यह फ्लैट्स टैक्सी ड्राइवरों, दिहाड़ी मजदूरों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS) को दिये जा रहे हैं। ये घर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बेचे जा रहे हैं। DDA की यह योजना कम आय वर्ग के लोगों के लिए घर खरीदना आसान बनाने का बड़ा मौका है।

कहां मिलेंगे ये फ्लैट्स?

DDA ने इस योजना के तहत दिल्ली के सिरसपुर, लोकनायक पुरम और नरेला में आवासीय फ्लैट्स ऑफर कर रही है। डीडीए के इन किफायती मकानों की बुकिंग 31 मार्च 2025 तक जारी रहेगी। योजना को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, सिर्फ 4 मार्च को ही 7,231 फ्लैट्स बुक किए गए, जिससे DDA को लगभग 2,800 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

किन्हें मिलेगा फायदा?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें