DDA: दिल्ली में अपना घर खरीदने का प्लान है? दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) दिल्ली में 6,500 फ्लैट्स बेच रही है। डीडीए इन फ्लैट्स पर 25 फीसदी डिस्काउंट भी दे रही है। अगर आप भी घर खरीदने का प्लान कर रहे हैं 26 अगस्त तक अप्लाई करना पड़ेगा।
DDA: दिल्ली में अपना घर खरीदने का प्लान है? दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) दिल्ली में 6,500 फ्लैट्स बेच रही है। डीडीए इन फ्लैट्स पर 25 फीसदी डिस्काउंट भी दे रही है। अगर आप भी घर खरीदने का प्लान कर रहे हैं 26 अगस्त तक अप्लाई करना पड़ेगा।
श्रमिक आवास योजना में कौन कर सकता है अप्लाई?
DDA के मुताबिक 25 फीसदी डिस्काउंट के लिए बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन वर्कर्स का दिल्ली बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेल्फेयर बोर्ड (DBOCWWB) में रजिस्टर्ड होना जरूरी है। जो वर्कर्स 31 दिसंबर 2024 तक बोर्ड के पास रजिस्टर्ड हैं, वे इस स्कीम में अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा पीएम विश्वकर्मा स्कीम में रजिस्टर्ड वर्कर्स भी डिस्काउंट के हकदार होंगे।
डीडीए के ये फ्लैट्स दिल्ली में कहां स्थिति हैं?
डीडीए ने इस स्कीम के तहत नरेला, सिरसापुर और लोकनायकपुरम में फ्लैट्स बनाए हैं। इस स्कीम में एलआईजी, एमआईजी, एचआईजी और ईड्ब्ल्यूएस कैटेगेरी में 6,500 से ज्यादा फ्लैट्स उपलब्ध हैं। इस स्कीम में अप्लाई ऑनलाइन किया जा सकता है। इसके लिए www.dda.gov.in or https://eservices.dda.org.in पर जाना होगा। पैन और दूसरे डिटेल की मदद से लॉग-इन करना होगा। अप्लाई के लिए 2,500 रुपये की फीस चुकानी होगी। यह नॉन-रिफंडेबल होगी।
क्या-क्या डॉक्युमेंट्स देने होंगे?
फ्लैट का पजेशन लेटर इश्यू होने से पहले एलॉटी को EWS स्टेटस का इनकम सर्टिफिकेट देना होगा। DBOCWWB या पीएम विश्वकर्मा स्कीम में रजिस्ट्रेशन का प्रूफ भी पेश करना होगा। इसके अलावा भी कुछ डॉक्युमेंट्स देने होंगे, जिसकी जानकारी डीडीए सस्ता घर हाउसिंग स्कीम, 2024 के ब्रॉशर में मिलेगी। अगर आप अभी फ्लैट देखना चाहते हैं तो आप सैंपल फ्लैट देख सकते हैं। इसके लिए आपको डीडीए पोर्टल पर कस्टमर सपोर्ट से संपर्क करना होगा।
अंतिम मौका! #DDA अपना घर आवास योजना 2025 में 26 अगस्त से पहले बुक करें अपना फ़्लैट। लोकनायकपुरम, सिरसपुर व नरेला में फ्लैट्स आधुनिक सुविधाओं और आसान कनेक्टिविटी के साथ उपलब्ध हैं। भारी डिस्काउंट पाने का मौक़ा हाथ से न जाने दें। अभी बुक करें - https://t.co/JAnU8KJv9B pic.twitter.com/udnkptIMsf
— Delhi Development Authority (@official_dda) August 19, 2025
डीडीए प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2025: कुल 250 फ्लैट्स
हाउसिंग स्कीम के तहत लगभग 250 फ्लैट्स उपलब्ध होंगे। डीडीए फ्लैट्स की ई-नीलामी जहांगीरपुरी, नंद नगरी, अशोक विहार और शालीमार बाग में भी की जाएगी।
48 एमआईजी (MIG) फ्लैट्स – जहांगीरपुरी, द्वारका, नंद नगरी और पीतमपुरा में।
39 एचआईजी (HIG) फ्लैट्स – वसंत कुंज, द्वारका के सेक्टर 19B और जसौला की पॉकेट 9B में।
22 एलआईजी (LIG) फ्लैट्स – रोहिणी में।
डीडीए के अनुसार, इस स्कीम में पीतमपुरा में 16 कार गैराज और मॉल रोड व अशोक रोड पर 51 स्कूटर गैराज भी शामिल हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।