Get App

दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में कब शुरू होगा रजिस्ट्रेशन? यहां जानें पूरी डिटेल

Pension Scheme for Woman: दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री आतिशी ने पिछले हफ्ते ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ की घोषणा की, जिसके तहत दिल्ली में रहने वाली महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह योजना दिल्ली सरकार ने मार्च 2024 के बजट में पेश की थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 16, 2024 पर 6:29 PM
दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में कब शुरू होगा रजिस्ट्रेशन? यहां जानें पूरी डिटेल
Pension Scheme for Woman: दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।

Pension Scheme for Woman: दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री आतिशी ने पिछले हफ्ते ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ की घोषणा की, जिसके तहत दिल्ली में रहने वाली महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह योजना दिल्ली सरकार ने मार्च 2024 के बजट में पेश की थी। आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वादा किया है कि अगर आम आदमी पार्टी फिर से सत्ता में आती है, तो इस योजना के तहत मिलने वाली पैसा 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,100 रुपये मंथली कर देगी। हालांकि, योजना के तहत रजिस्ट्रेशन अगले 10 दिनों के अंदर शुरू हो जाएगा।

कब शुरू होगा रजिस्ट्रेशन?

मुख्यमंत्री आतिशी ने 13 दिसंबर 2024 को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि योजना के लिए रजिस्ट्रेशन अगले 7-10 दिनों में शुरू हो जाएगा। अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस ऑनलाइन होगा और इसे दिल्ली सरकार की ई-डिस्ट्रिक्ट वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। यह वेबसाइट पहले से ही वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और विकलांगता पेंशन जैसी सर्विस दे रही है।

कौन कर सकता है अप्लाई?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें