दिल्ली-NCR में 15 अक्टूबर से आएगी सर्दी, जानिए किन राज्यों पर मंडरा रहा है तूफान का संकट

भारत के ज्यादातर हिस्सों में अक्टूबर में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। रविवार से देश भर में नवरात्रि का त्योहार शुरू होने वाला है। ये उत्तर भारत में वो समय होता है जब ज्यादातर लोग हल्की ठंड के मौसम को अनुभव करते हैं। इस बार अक्टूबर के करीब 9 दिन बीतने के बाद भी हल्की ठंड का कोई भी अहसास आम लोगों को नहीं हुआ है

अपडेटेड Oct 09, 2023 पर 5:29 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
उत्तर भारत में ठंड की शुरुआत 15 अक्टूबर से होने लगेगी।

भारत के ज्यादातर हिस्सों में अक्टूबर में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर और न्यूतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। रविवार से देश भर में नवरात्रि का त्योहार शुरू होने वाला है। ये उत्तर भारत में वो समय होता है जब ज्यादातर लोग हल्की ठंड के मौसम को अनुभव करते हैं। इस बार अक्टूबर के करीब 9 दिन बीतने के बाद भी हल्की ठंड का कोई भी अहसास आम लोगों को नहीं हुआ है। इसके उलट तापमान हाल के दिनों में समान्य से ज्यादा गर्म लग रहा है। इस पर मौसम विभाग का भी मानना है कि अभी मौसम सामान्य से ज्यादा ऊपर बना हुआ है लेकिन ऐसा बहुत अधिक समय नहीं रहने वाला है। उत्तर भारत में ठंड की शुरुआत 15 अक्टूबर से होने लगेगी।

15 अक्टूबर से शुरू होगी उत्तर भारत में ठंड

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अभी तापमान सामान्य न्यूनतम तापमान से ऊपर देखा जा रहा है। हालांकि, दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिमी इलाकों में कुछ राहत मिल रही है। यहां 15 अक्टूबर के बाद से ठंडा तापमान शुरू हो जाएगा। भारत मौसम विज्ञान (India Meteorological Department) विभाग के डायरेक्टर जनरल डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि मानसून के लौटने में हो रही देरी के कारण ठंड के आने में कुछ देरी हो रही है। मौसम में लगातार नमी के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है और कुछ असुविधा हुई है।


मानसून देरी से लौटा

उत्तर पश्चिम भारत में अभी कोई बारिश नहीं है जिसके कारण तापमान अधिक है। इस साल सामान्य रूप से 17 सितंबर से 25 सितंबर तक मानसून काफी देर से लौटा है जिसके कारण एरिया में नमी बनी हुई है। यही कारण है कि अक्टूबर में तापमान ऊपर बना हुआ है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में कुछ बारिश होने की संभावना है, जिससे अक्टूबर के मध्य तक तापमान गिरना शुरू हो जाना चाहिए। ज्यादातर अक्टूबर से दिसंबर के बीच 2 से 3 तूफान देखने को मिलते हैं। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेशन के साउथ में तूफान आने की आशंका रहेगी।

IMD के पूर्वानुमान हुए बेहतर

अब IMD के पास 37 रडार और दो उपग्रह हैं। IMD के पास Buoys और जहाज हैं और वर्षा Rain Guages की संख्या भी लगभग 6,000 तक बढ़ गई है। इनका इस्तेमाल रोजाना के डेटा को जारी करने के लिए किया जाता है। यही कारण है गांव के स्तर पर भी मौसम की जानकारी मिल जाती है। पिछले 5 सालों में उससे पिछले पांच सालों की तुलना में IMD की मौसम को लेकर सटीकता में 40 से 50 फीसदी का सुधार हुआ है।

Market Outlook : बाजार गिरावट के साथ हुआ बंद, जानिए 10 अक्टूबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।