Get App

Dhanteras 2023: धनतेरस पर खरीद रहे हैं गोल्ड-सिल्वर ज्वैलरी? BIS के ऐप से चेक करें असली या नकली?

Dhanteras 2023: रोशनी का त्योहार दिवाली धनतेरस पर खरीदारी के बिना अधूरा रहता है। हालांकि, यदि आप इस धनतेरस पर सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो थोड़ा सावधानी रखें। कहीं ऐसा न हो की गोल्ड खरीदने के चक्कर में नकली ज्वैलरी घर न ले आएं। अब परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि एक सरकारी ऐप आपकी मदद करेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 09, 2023 पर 4:56 PM
Dhanteras 2023: धनतेरस पर खरीद रहे हैं गोल्ड-सिल्वर ज्वैलरी? BIS के ऐप से चेक करें असली या नकली?
रोशनी का त्योहार दिवाली धनतेरस पर खरीदारी के बिना अधूरा रहता है।

Dhanteras 2023: रोशनी का त्योहार दिवाली धनतेरस पर खरीदारी के बिना अधूरा रहता है। हालांकि, यदि आप इस धनतेरस पर सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो थोड़ा सावधानी रखें। कहीं ऐसा न हो की गोल्ड खरीदने के चक्कर में नकली ज्वैलरी घर न ले आएं। अब परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि एक सरकारी ऐप आपकी मदद करेगा। ताकि, आप नकली ज्वैलरी न खरीद लें।

हाल ही में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने सोना खरीदने वालों की सहायता के लिए बीआईएस केयर ऐप नाम का मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिये आप देशभर में सोने के गहनों को ट्रैक करने में लोगों की सहायता करेंगे। सोने के अलावा बीआईएस केयर ऐप का इस्तेमाल चांदी के गहनों के लिए भी कर सकते हैं। ऐप हॉलमार्क वाले सोने और चांदी की वस्तुओं और गहनों की जांच के लिए डिजाइन किया गया है। यह खरीदारों को गहनों की प्रामाणिकता के बारे में तुरंत अपडेट कर देता है। इससे आप किसी भी जाल में नहीं फंसेंगे।

हॉलमार्किंग सोने की शुद्धता की गारंटी का काम करती है। इसमें गहने के हर एक पीस पर एक निशान लगाना शामिल है, जिसमें शुद्धता की जानकारी के साथ भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का लोगो भी शामिल है। हॉलमार्किंग से टेस्टिंग सेंटर की भी जानकारी मिलती है।

उपभोक्ता मामलों के विभाग की वेबसाइट के अनुसार एचयूआईडी या हॉलमार्क स्पेशल पहचान नंबर होता है। इसमें अक्षर और अंक दोनों होते हैं और ये 6 अक्षर का होता है। हॉलमार्किंग प्रक्रिया के दौरान हर एक गहने की आइटम को HUID नंबर दिया जाता है। यह संख्या टेस्टिंग सेंटर पर ज्वैलरी के पीस पर लगाई जाती है। 1 अप्रैल 2023 से देश भर में बिना हॉलमार्क वाले सोने की वस्तुओं या गहनों की सेल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और सभी सोने की वस्तुओं के लिए छह अंकों का HUID अनिवार्य है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें