Dhanteras 2023: धनतेरस के साथ ही दिवाली की शुरुआत होती है। इस साल धनतेरस शुक्रवार 10 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन सोना, चांदी और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। यही कारण है कि हर साल धनतेरस के लिए ज्वैलर्स खास ऑफर देते हैं। इस साल भी देश के बड़े ज्वैलर्स गोल्ड-डायमंड ज्वैलरी पर डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। ज्वैलर्स मेकिंग चार्ज पर ग्राहकों को डिस्काउंट दे रहे हैं। आइए जानते हैं इस बार के ऑफर।
