Dhanteras and Diwali 2022: हमारी हिंदू परंपराओं के अनुसार धनतरेस और दिवाली पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। अब जब बाजार में महंगाई हैं और सोने की कीमत एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है, तो सोने में निवेश के सही विकल्प चुनना समय की जरूरत है। देश में सोने के सिक्कों या गहनों के रूप में फिजिकल गोल्ड में निवेश करना ग्राहकों के लिए सबसे पारंपरिक विकल्प रहा है। हालांकि, डिजिटल युग की शुरुआत के साथ समाज का एक वर्ग डिजिटल गोल्ड या गोल्ड ईटीएफ भी खरीद रहा है। आइए जानते हैं गोल्ड के किस रूप में करें निवेश जहां बेहतर रिटर्न मिल सके।
