DINK कपल्स को कम ब्याज और आसान शर्तों पर मिल सकता है होम लोन, बस इन 7 बातों का रखें ध्यान
DINK Couples Home Loan: डबल इनकम और बच्चों की जिम्मेदारी न होने से DINK कपल्स के पास घर खरीदने का बड़ा मौका होता है। सही प्लानिंग से वे लाइफस्टाइल से समझौता किए बिना अपने सपनों का घर खरीद सकते हैं। ए
कई युवा होम लोन लेते ही निवेश रोक देते हैं, जो बड़ी गलती है।
DINK Couples Home Loan: भारत में DINK (डबल इनकम, नो किड्स) कपल्स का चलन तेजी से बढ़ रहा है। मतलब कि ऐसे दंपति, जहां पति और पत्नी दोनों कमाते हैं, लेकिन बच्चा नहीं चाहते। डबल इनकम और बच्चों की जिम्मेदारी न होने की वजह से DINK कपल्स के पास आम तौर पर ज्यादा लिक्विडिटी होती है। साथ ही, उन पर लंगी अवधि में कम जिम्मेदारियां भी होती हैं।
इससे वे अपनी लाइफस्टाइल भी बनाए रख सकते हैं और धीरे-धीरे वेल्थ भी बना सकते हैं। इस स्थिति का सही इस्तेमाल करने से, तो बिना निवेश और लाइफस्टाइल से समझौता किए घर खरीदना आसान हो जाता है।
1BHK या 2BHK चुनें, EMI कंट्रोल में रखें
अगर बड़े फैमिली होम की तुरंत जरूरत नहीं है, तो ₹50 लाख से ₹80 लाख के बीच 1BHK या 2BHK घर लेना समझदारी भरा फैसला हो सकता है। उदाहरण के तौर पर, ₹70 लाख का होम लोन, 8% ब्याज दर पर 20 साल के लिए लेने पर EMI करीब ₹58,000 बनती है। छोटा घर लेने से EMI काबू में रहती है और SIP व दूसरे निवेशों के लिए कैश फ्लो बचता है।
इमरजेंसी फंड और इंश्योरेंस पहले रखें
नौकरी जाने, अचानक कमाई रुकने, मेडिकल इमरजेंसी या घर की मरम्मत जैसे हालात किसी भी बजट को बिगाड़ सकते हैं।
इसलिए कम से कम मंथली इनकम के 6 गुना का इमरजेंसी फंड जरूरी है। साथ में सही हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस होने से होम लोन की EMI मानसिक दबाव नहीं बनती।
होम लोन के साथ निवेश बंद न करें
कई युवा होम लोन लेते ही निवेश रोक देते हैं, जो बड़ी गलती है। छोटी लेकिन नियमित SIP लंबे समय में बड़ा फायदा दे सकती है। जैसे, ₹70 लाख के लोन (8%, 20 साल) पर कुल ब्याज करीब ₹70.52 लाख बनता है।
अगर आप साथ में ₹7,000 की मंथली SIP 15 साल के लिए करें और औसतन 12% रिटर्न मिले, तो करीब ₹26 लाख का कॉर्पस बन सकता है। यह रकम लोन जल्दी चुकाने में मददगार हो सकती है।
प्रीपेमेंट से तेजी से घटता है लोन का बोझ
करियर ग्रोथ के साथ सैलरी बढ़ती है। हर इंक्रीमेंट से थोड़ा हिस्सा लोन प्रीपेमेंट में डालने से ब्याज और अवधि दोनों घटते हैं।
उदाहरण के तौर पर, ₹70 लाख के लोन (8%, 25 साल) में 36 EMI चुकाने के बाद अगर ₹5 लाख की एक बार प्रीपेमेंट की जाए, तो करीब ₹19.66 लाख ब्याज और 46 महीने की अवधि बच सकती है।
रिटायरमेंट प्लानिंग को नजरअंदाज न करें
50 की उम्र तक घर का मालिक बनना अच्छा है, लेकिन अगर इसके लिए रिटायरमेंट सेविंग्स टल जाएं तो परेशानी हो सकती है। होम लोन चुकाते हुए भी रिटायरमेंट के लिए निवेश शुरू करें और हर साल रकम बढ़ाते रहें।
जैसे, ₹7,000 की मासिक SIP, हर साल 7% स्टेप-अप और 12% रिटर्न के साथ 25 साल में करीब ₹2.07 करोड़ का कॉर्पस बना सकती है।
ज्यादा डाउन पेमेंट से बड़ी बचत होती है
अगर दूसरी बड़ी जिम्मेदारियां नहीं हैं, तो ज्यादा डाउन पेमेंट करना फायदे का सौदा होता है। अगर आपने ₹70 लाख का घर 20 साल के लिए होम लोन पर लिया है। औसत ब्याज दर 8% मान लेते हैं।
इस स्थिति के हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो 10% डाउन पेमेंट (₹7 लाख) पर कुल खर्च करीब ₹1.34 करोड़ आता है। वहीं, 30% डाउन पेमेंट (₹21 लाख) करने पर कुल खर्च करीब ₹1.19 करोड़ रहता है। यानी करीब ₹15 लाख की सीधी बचत।
लेंडर्स से खुलकर मोलभाव करें
लेंडर्स DINK कपल्स को कम जोखिम और ज्यादा भुगतान क्षमता वाला ग्राहक मानते हैं। यानी उन्हें लगता है कि ऐसे ग्राहक आसानी से लोन चुका देंगे।
इस पोजीशन का पूरा फायदा उठाएं। ब्याज दर कम करवाने से लेकर बेहतर प्रति वर्ग फुट कीमत, अतिरिक्त सुविधाएं, पार्किंग या मॉड्यूलर फिटिंग्स तक, हर चीज पर बातचीत करें।
(मनीकंट्रोल हिंदी के लिए यह आर्टिकल अतुल मोंगा ने लिखा है, जो BASIC Home Loan के CEO और को-फाउंडर हैं)
Disclaimer:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।