Get App

Gold Silver Price Today: दिवाली पर जान लें सोने-चांदी का रेट, आज गोल्ड खरीदने का अच्छा मौका

Gold Silver Price Today 24th October 2022: हिन्दू मान्यताओं में दिवाली के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। अगर आप भी आज सोगा खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो सोने का रेट जान लें..

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 24, 2022 पर 10:10 AM
Gold Silver Price Today: दिवाली पर जान लें सोने-चांदी का रेट, आज गोल्ड खरीदने का अच्छा मौका
आज दिवाली पर ये रहा सोने-चांदी का भाव।

Gold Silver Price Today 24th October 2022: हिन्दू मान्यताओं में दिवाली के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। अगर आप भी आज सोगा खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो सोने का रेट जान लें। बैंक बाजार डॉट कॉम के अनुसार आज 22 कैरेट सोने के 1 ग्राम के दाम 4,788 रुपए हैं। ये कीमत कल भी थी। IBJA की वेबसाइट के अनुसार 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 50,062 रुपये है। आज ज्वैलरी बाजार में शुक्रवार का रेट ही माना जाएगा क्योंकि शनिवार और रविवार कमोडिटी मार्केट बंद होता है। आज दिवाली के कारण भी बाजार बंद है। ऐसे में आज गोल्ड खरीदारी के लिए बीते शुक्रवार का रेट ही माना जाएगा।

अपने पीक से इतना पीछे है गोल्ड

गोल्ड अपने पीके से करीब 6,500 रुपये पीछे है। गोल्ड अभी भी अपने पीक से 6,500 रुपये कम रेट में ट्रेड कर रहा है। बाजार में सोने का भाव 50,062 रुपये पर है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 45,857 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, चांदी का रेट 55,555 प्रति किलो है। ऐसे में गोल्ड ज्वैलरी और क्वाइन खरीदने के लिए प्लान कर रहे ग्राहकों के लिए अच्छा मौका है।

दिवाली पर बढ़ेगी गोल्ड सेल 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें