Get App

Diwali 2023: इस दिवाली FD में निवेश करने से पहले रखें इन 7 बातों का ध्यान, कमा सकेंगे ज्यादा इंटरेस्ट

Fixed Deposit: दिवाली रोशनी, खुशी और समृद्धि का त्योहार है। यह वह समय है जब लोग गिफ्ट्स लेते और देते हैं। निवेशक नए कारोबार में निवेश करते हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट उन लोगों के लिए एक काफी फेमस है जो अपनी सेविंग पर एक तय इनकम चाहते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 08, 2023 पर 3:02 PM
Diwali 2023: इस दिवाली FD में निवेश करने से पहले रखें इन 7 बातों का ध्यान, कमा सकेंगे ज्यादा इंटरेस्ट
Diwali: इस दिवाली एफडी कराते समय रखें इन बातों का ध्यान।

Fixed Deposit: दिवाली रोशनी, खुशी और समृद्धि का त्योहार है। यह वह समय है जब लोग गिफ्ट्स लेते और देते हैं। निवेशक नए कारोबार में निवेश करते हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट उन लोगों के लिए एक काफी फेमस है जो अपनी सेविंग पर एक तय इनकम चाहते हैं। वे कम जोखिम वाले निवेश तलाशते हैं जिस पर गारंटी रिटर्न मिले और उनका पैसा सुरक्षित रहे। इस दिवाली अपने वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश कर सकते हैं। हालांकि, फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने से पहले, कई चीजें हैं जो आपको जाननी चाहिए। अगर आप भी फेस्टिव सीजन में FD करने का प्लान कर रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें।

ब्याज दरें: बैंक या वित्तीय संस्थान की एफडी पर दी जाने वाली ब्याज दरों में निवेश करते समय ध्यान रखें। कौनसा बैंक ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। हर एक बैंक की एफडी रेट्स की तुलना करें। बजाज फाइनेंस 8.60% सालाना ब्याज दे रहा है। सीनियर सिटीजन को 8.35% का ब्याज दे रहा है। बैंक

पीरियड: एफडी में निवेश करने के लिए टाइम पीरियड महत्व रखता है। आमतौर ज्यादा लंबा समय होने पर ज्यादा ब्याज मिलता है। ज्यादातर बैंक 1 से 3 साल की एफडी पर ज्यादा ब्याज ऑफर करते हैं।

अमाउंट: हर एक बैंक का एफडी अमाउंट अलग-अलग होता है। एफडी में निवेश करते समय बैंक के नियम जरूर चेक कर लें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें