Deepawali Celebration Date: अभी तक ज्यादातर लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि दिवाली कब मनाई जाएगी। अगर बैंक हॉलिडे देखें तो बैंक 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दोनों दिन बंद है। हालांकि, ये छुट्टी सभी राज्यों में एक साथ नहीं है। कई राज्यों ने 31 तारीख और कुछ राज्य 1 नवंबर को दिवाली मना रहे हैं। शेयर मार्केट की हॉलिडे लिस्ट को देखें तो शुक्रवार 1 नवंबर की दिवाली है। दीपावली हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को मनाई जाती है। इस साल 31 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 12 मिनट से अमावस्या लग रही है, जो 1 नवंबर को शाम 5 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। दिवाली के दिन सूर्यास्त के बाद दीपक जलाने की परंपरा है। 1 नवंबर को अमावस्या शाम 6 बजे से पहले ही खत्म हो जाएगी। इस वजह से पंचांग के कारण सभी 31 अक्टूबर को दिवाली मनाने पर जोर दे रहे हैं। यहां जानें कौनसे राज्य मे कब है दिवाली की छुट्टी।
