Diwali Bonus: रेलवे कर्मचारियों को मिली खुशखबरी, सरकार ने कर दिया दिवाली बोनस का ऐलान

Diwali Bonus: सरकार ने नवरात्रि में रेलवे कर्मचारियों को खुशखबरी दे दी है। रेलवे कर्मचारियों को परफॉर्मेंट बेस्ड बोनस सितंबर के वेतन में दिया जाएगा। सरकार ने आज कैबिनेट बैठक के बाद दिवाली बोनस का ऐलान कर दिया है।

अपडेटेड Sep 24, 2025 पर 4:04 PM
Story continues below Advertisement
Diwali Bonus: सरकार रेलवे कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का ऐलान कर दिया है। (Image: AI)

Diwali Bonus: सरकार ने नवरात्रि में रेलवे कर्मचारियों को खुशखबरी दे दी है। रेलवे कर्मचारियों को परफॉर्मेंट बेस्ड बोनस सितंबर के वेतन में दिया जाएगा। सरकार ने आज कैबिनेट बैठक के बाद दिवाली बोनस का ऐलान कर दिया है। ये बोनस कर्मचारियों की प्रोडक्टिविटी से जुड़ा बोनस (Productivity Linked Bonus) है। रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन की सैलरी बोनस के तौर पर मिलेगी। रेलवे कर्मचारियों के अलावा केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले फेस्टिवल बोनस मिलता है।

रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

सरकार की तरफ से ये बोनस गैर-राजपत्रित (non-gazetted) कर्मचारियों को मिलेगा। बोनस का मकसद रेलवे की कैपेसिटी बढ़ाने में किए कर्मचारियों के योगदान को मान्यता देना है। पिछले साल भी करीब 11 लाख कर्मचारियों को यह बोनस दिया गया था, जिससे न सिर्फ उनका मनोबल बढ़ा था। इस साल भी करीब 10.9 लाख कर्मचारियों को बोनस मिलेगा।


कर्मचारियों को त्योहार के समय मिलेगा पैसा

ऐसे समय में जब हाल ही में कई सामानों पर जीएसटी दरें कम की गई हैं, तो उम्मीद है कि बोनस का पैसा खरीदारी में ही लगेगा। रेलवे कर्मचारी देशभर में शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों में बड़ी आबादी हैं। ऐसे में बोनस से एक्स्ट्रा इनकम रोजाना के खर्च कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू सामान और त्योहार से जुड़ी खरीदारी बढ़ेगी।

अर्थव्यवस्था पर असर

एक्सपर्ट के मुताबिक इस तरह के त्योहारी बोनस का अर्थव्यवस्था पर मल्टीप्लायर इफेक्ट पड़ता है। यानी कर्मचारियों को मिलने वाला पैसा बाजार में खपत के जरिये वापिस आता है। इससे कारोबार और इंडस्ट्री दोनों को फायदा होता है। फिलहाल महंगाई थोड़ी थमी हुई है और सरकार भी चाहती है कि लोग ज्यादा खर्च करें क्योंकी इसका फायदा इकोनॉमी को होगा।

स्विगी-जोमैटो का डिलीवरी चार्ज हो जाएगा खत्म! महिला ने शेयर किया अनोखा जुगाड़

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।