Diwali Long Weekend: दिवाली के लॉन्ग वीकेंड में जाएं घूमने, 5 दिन की छुट्टी का उठाएं फायदा

Long Weekends in 2023: साल 2023 खत्म होने में 2 महीने से कम का समय बचा है। अगर आप भी इस जाते हुए साल में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि अब सिर्फ 3 लंबे वीकेंड ही साल 2023 में बचे हैं। इन लंबे वीकेंड में सबसे पहला वीकेंड दिवाली हॉलिडे का है। इसके बाद नवंबर के अंत में लंबा वीकेंड है

अपडेटेड Nov 06, 2023 पर 6:20 PM
Story continues below Advertisement
Long Weekends in 2023: साल 2023 खत्म होने में 2 महीने से कम का समय बचा है।

Long Weekends in 2023: साल 2023 खत्म होने में 2 महीने से कम का समय बचा है। अगर आप भी इस जाते हुए साल में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि अब सिर्फ 3 लंबे वीकेंड ही साल 2023 में बचे हैं। इन लंबे वीकेंड में सबसे पहला वीकेंड दिवाली हॉलिडे का है। इसके बाद नवंबर के अंत में लंबा वीकेंड है। आखिरी लॉन्ग वीकेंड दिसंबर के अंत में है। अगर आप भी घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इन लंबे वीकेंड का फायदा उठा सकते हैं। आइए जानते हैं साल 2023 में बचे लंबे वीकेंड के ऑप्शन के बारे में।

1. नवंबर 2023 में लंबा वीकेंड

11 नवंबर, शनिवार


12 नवंबर, रविवार: दिवाली

13 नवंबर, सोमवार: गोवर्धन पूजा (Optional Holiday)

15 नवंबर, भैया दूज

दिवाली रविवार पर होने के कारण एक छुट्टी मारी गई लेकिन तब भी आप लंबे वीकेंड का फायदा उठा सकते हैं। यहां आपको सीधे 5 दिन की छुट्टी मिल सकती है लेकिन आपको सोमवार और मंगलवार ऑफिस की छुट्टी करनी होगी। तभी आप लंबे वीकेंड की छुट्टी का फायदा उठा सकते हैं।

2. नवंबर में दूसरा वीकेंड

25 नवंबर, शनिवार

26 नवंबर, रविवार

27 नवंबर, सोमवार: गुरु नानक जयंती यहां आपको एक साथ तीन छुट्टी मिल सकती है। यहां आपको 3 दिन की छुट्टी मिलेगीष

3. दिसंबर 2023 में लंबा वीकेंड

23 दिसंबर, शनिवार

24 दिसंबर, रविवार

25 दिसंबर, सोमवार: क्रिसमस

लंबे वीकेंड का फायदा लेने के लिए आप 22 दिसंबर शुक्रवार को छुट्टी ले सकते हैं। आपको इससे शुक्रवार से सोमवार की 4 दिन की छुट्टी मिल जाएगी।

Jamie Dimon और Larry Fink ने इजराइल-हमास लड़ाई पर जताई चिंता, कहा-1938 के बाद ग्लोबल इकोनॉमी सबसे बड़े संकट में

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Nov 06, 2023 6:20 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।