Dixon Technologies share Price : ब्रोकरेज की बुलिश रिपोर्ट ने भरा जोश, मार्जिन पर दबाव के बावजूद 8.5% भागा शेयर

Dixon Technologies share Price : आज के सेशन में डिक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयरों में 8% से ज्यादा की तेजी आई है। Q2 में मार्जिन पर दबाव के बावजूद, ब्रोकरेज फर्मों को कंपनी की ग्रोथ संभावनाओं पर भरोसा है। इसकी मुख्य वजह वीवो (Vivo) के साथ जॉइंट वेंचर, स्मार्टफोन एक्सपोर्ट और कंपोनेंट विस्तार है

अपडेटेड Nov 02, 2026 पर 11:51 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Dixon Technologies share : नुवामा ने भी स्टॉक को बॉय रेटिंग देते हुए 14,900 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। हाल ही में स्टॉक में आई गिरावट के बाद नुवामा ने डिक्सन की रेटिंग को 'होल्ड' से बढ़ाकर 'बाय' किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dixon Technologies share Price : सोमवार को डिक्सन टेक्नोलॉजीज (इंडिया) लिमिटेड के शेयरों में 8.5 प्रतिशत की तेजी आई। कंपनी के वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही (Q2 FY25) के नतीजों के बाद, UBS, मोतीलाल ओसवाल और नुवामा ने इस इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर कंपनी को लेकर अपना पॉजिटिव नजरिया बनाए रखा है। इनके द्वारा दिए गए टारगेट प्राइस शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस से 45 प्रतिशत तक की बढ़त का संकेत दे रहे हैं।

    आज सुबह के कारोबार में डिक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयर 11,935 रुपये तक पहुंच गए,जिससे यह स्टॉक टॉप मिडकैप गेनर्स में शामिल रहा। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 72,900 करोड़ रुपये से अधिक रहा। सोमवार की तेजी के बावजूद, डिक्सन के शेयर साल की शुरुआत से अब तक 1.4 प्रतिशत नीचे हैं, जबकि इसी दौरान निफ्टी में 10.8 प्रतिशत की गिरावट आई है।

    वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म इस स्टॉक को लेकर काफी बुलिश नजर आ रहे हैं। दूसरी तिमाही में कंपनी की आय में मजबूत बढ़त रही है। हालांकि मार्जिन पर दबाव दिखा है। विश्लेषकों का मानना ​​है कि कंपनी का वीवो के साथ संयुक्त उद्यम,नए स्मार्टफोन ग्राहक,निर्यात और कम्पोनेंट मैन्यूफैक्चरिंग में विस्तार अगले कुछ सालों में रेवेन्यू ग्रोथ को और बढ़ाएंगे।


    डिक्सन टेक्नोलॉजीज के Q2 नतीजे

    सितंबर तिमाही में डिक्सन का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 48.7% घटकर 343.7 करोड़ रुपये रहा है,जबकि एक साल पहले यह 670 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 46.7% बढ़कर 21,794 करोड़ रुपये हो गया, जो CNBC-TV18 के 20,235 करोड़ रुपये के अनुमान से अधिक है। मुनाफे में आई इस गिरावट का मुख्य कारण आदित्य इन्फोटेक में डिक्सन की हिस्सेदारी के फेयर वैल्यू गेन में कमी आना है।

    EBITDA 6.4 प्रतिशत बढ़कर 597 करोड़ रुपये हो गया जो 579 करोड़ रुपये के अनुमान से भी बेहतर है। हालांकि, EBITDA मार्जिन एक साल पहले के 3.8 प्रतिशत से घटकर 2.7 प्रतिशत के निचले स्तर (कई तिमाहियों में सबसे कम) पर आ गया, जबकि ग्रॉस मार्जिन 7.1 प्रतिशत से गिरकर 5.1 प्रतिशत रह गया।

    डिक्सन टेक्नोलॉजीज आउटलुक: ब्रोकरेज फर्मों की राय

    मोतीलाल ओसवाल ने उम्मीद से बेहतर रेवेन्यू और एडजस्टेड प्रॉफिट का हवाला देते हुए कहा है कि स्मार्टफोन की बिक्री 9.7 मिलियन यूनिट रही जो पिछली तिमाही के मुकाबले 29 प्रतिशत अधिक है। ब्रोकरेज ने FY27 और FY28 के लिए अपनी अर्निंग्स के अनुमानों को 7 प्रतिशत और 2 प्रतिशत बढ़ा दिया है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि FY26 और FY29 के बीच रेवेन्यू, EBITDA और टैक्स के बाद का मुनाफा 29 प्रतिशत, 36 प्रतिशत और 39 प्रतिशत की कंपाउंड एनुअल दर से बढ़ेगा।

    UBS ने डिक्सन टेक्नोलॉजीज को बॉय रेटिंग देते हुए 15,600 रुपये का टारगेट दिया है। UBS ने इस तिमाही को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने वाला बताया है। ब्रोकरेज के अनुसार, मोबाइल प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) खत्म होने के बावजूद, प्रति स्मार्टफोन EBITDA और कंपनी की मूल मुनाफे की स्थिति में सुधार हुआ है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि वीवो (Vivo) के साथ जॉइंट वेंचर और कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग का दायरा बढ़ने से FY28-FY29 के दौरान EBITDA CAGR को 35 प्रतिशत तक पहुंचने में मदद मिलेगी। हालांकि, वीवो वेंचर में देरी और वर्किंग कैपिटल का उच्च स्तर निकट भविष्य के लिए चिंता का विषय हो सकते हैं।

    नुवामा ने भी स्टॉक को बॉय रेटिंग देते हुए 14,900 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। हाल ही में स्टॉक में आई गिरावट के बाद नुवामा ने डिक्सन की रेटिंग को 'होल्ड' से बढ़ाकर 'बाय' किया है। ब्रोकरेज ने मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग से मिलने वाले मजबूत रेवेन्यू और IT हार्डवेयर सेक्टर में तेज ग्रोथ का जिक्र किया है। हालांकि, स्मार्टफोन की कम बिक्री और मार्जिन को देखते हुए, उसने FY27 और FY28 के लिए EPS (प्रति शेयर आय) के अनुमानों को घटा दिया है।

     

    दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग पर चाहिए दमदार प्रॉफिट, चुन सकते हैं ये 10 स्टॉक, 2 ब्रोकरेज ने लगाया दांव

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।