Get App

SIP की तारीख बदलने से कितना फायदा होता है? 30 साल के आंकड़ों ने दिया चौंकाने वाला जवाब

SIP returns: कई निवेशक बेहतर रिटर्न के लिए SIP की तारीख बदलते हैं या बाजार गिरने का इंतजार करते हैं। लेकिन 30 साल के आंकड़ों ने एक ऐसा सच सामने रखा है, जो आपकी निवेश रणनीति पूरी तरह बदल सकता है। जानिए स्टडी में क्या निकला और निवेशक क्या सबक ले सकते हैं।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 27, 2026 पर 5:18 PM
SIP की तारीख बदलने से कितना फायदा होता है? 30 साल के आंकड़ों ने दिया चौंकाने वाला जवाब
इस स्टडी के मुताबिक, ज्यादातर तारीखों पर SIP का रिटर्न 13.55 प्रतिशत से 13.61 प्रतिशत के बीच रहा।

SIP returns: बाजार में उतार-चढ़ाव आते ही SIP निवेशकों के मन में एक सवाल जरूर आता है। क्या निवेश कुछ समय के लिए रोक देना चाहिए? बाजार में और गिरावट आने का इंतजार करना चाहिए? या बेहतर रिटर्न के लिए SIP की तारीख बदल देनी चाहिए?

कई लोगों को लगता है कि महीने की सही तारीख चुनने या बाजार की कमजोरी के दौरान निवेश से बचने पर लंबी अवधि में ज्यादा रिटर्न मिल सकता है। लेकिन बीएसई सेंसेक्स TRI के करीब 30 साल के आंकड़ों पर गौर करने से दिलचस्प बात पता चलती है।

SIP की टाइमिंग से कितना फर्क पड़ा?

यह समझने के लिए कि निवेश की टाइमिंग कितनी अहम है, व्हाइटओक म्यूचुअल फंड ने अगस्त 1996 से अप्रैल 2026 के बीच बीएसई सेंसेक्स TRI में अलग-अलग तारीखों पर किए गए SIP निवेश का अध्ययन किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें