Dry Days in Delhi: अक्टूबर और नवंबर में इतने दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, दिल्लीवासी नहीं छलका पाएंगे जाम

Dry Days in Delhi in October-November: अक्टूबर और नवंबर में गांधी जयंति और दिवाली समेत प्रमुख हिंदू त्योहारों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शराब की दुकानें छह दिन के लिए बंद रहेंगी। हालांकि, इस दौरान लाइसेंस वाले होटलों को शराब परोसने की अनुमति होगी

अपडेटेड Sep 30, 2024 पर 1:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Dry Days in Delhi in October-November: दिल्ली में शराब की दुकानें अक्टूबर और नवंबर में 6 दिन बंद रहेंगी

Dry Days in Delhi in October and November: आबकारी विभाग की एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, अक्टूबर और नवंबर में राष्ट्रीय अवकाश के अलावा कुछ अन्य दिन भी दिल्ली में शराब (Liquor shops in Delhi) की दुकानें बंद रहेंगी। दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने घोषणा की है कि आगामी अक्टूबर और नवंबर महीनों में राष्ट्रीय राजधानी में शराब की दुकानें करीब छह दिनों के लिए बंद रहेंगी। राष्ट्रीय अवकाश के अलावा, 8 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी में शराब की बिक्री पर भी प्रतिबंध रहेगा। वहीं, 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक कुछ घंटों के लिए शराब की ब्रिक्री प्रतिबंध रहेगा।

19 सितंबर को जारी आबकारी विभाग की अधिसूचना में कहा गया है, "दिल्ली आबकारी नियम, 2010 के नियम 52 के प्रावधानों के कारण यह आदेश दिया जाता है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में निम्नलिखित तारीखों को ड्राई डे (Dry Day Dates) ​​के रूप में मनाया जाएगा।" अधिसूचना के अनुसार, मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले यानि 3 अक्टूबर को शाम 6 बजे से 5 अक्टूबर को शाम 6 बजे तक ड्राई डे (Dry Day in Delhi) मनाया जाएगा।

आबकारी विभाग की अधिसूचना में कहा गया है, "ड्राई डे पर शराब की बिक्री पर प्रतिबंध L-15 और L-15F लाइसेंस वाले होटलों के मामले में निवासियों को शराब की सेवा पर लागू नहीं होगा।" ये ड्राई डे प्रमुख राष्ट्रीय छुट्टियों और धार्मिक त्योहारों के साथ मेल खाते हैं। आबकारी विभाग के आयुक्त रवि झा द्वारा 19 सितंबर को जारी किए गए आदेश में तिथियों पर शराब की दुकानें बंद करने के कारणों के बारे में जानकारी दी है।


आबकारी विभाग के निर्देश के अनुसार, शराब की दुकानों को बंद करना इन महत्वपूर्ण दिनों के पालन के अनुरूप है। राष्ट्रपिता के सम्मान के प्रतीक के रूप में शराब की दुकानें आमतौर पर गांधी जयंती यानी दो अक्टूबर को पूरे भारत में बंद रहती हैं। यह प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी मोहनदास करमचंद गांधी की जयंती के रूप में मनाई जाती है, जिन्हें महात्मा गांधी के रूप में जाना जाता है।

इसके अलावा, दिवाली, गुरु नानक जयंती और गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस जैसे प्रमुख धार्मिक त्योहारों के अवसर पर शराब की दुकानों पर शराब की बिक्री प्रतिबंधित है। इन दिनों को ड्राई डे के रूप में मान्यता दी गई है। बता दें कि एल-15 और एल-15एफ लाइसेंस रखने वाले होटलों को इस दौरान अपने मेहमानों को शराब परोसने की अनुमति होगी।

ये भी पढ़ें- Festive Special Train: त्योहारी सीजन में यूपी-बिहार के लोगों को रेलवे का तोहफा, दिवाली-छठ पर चलेंगी 6,000 स्पेशल ट्रेंन

अक्टूबर में शराब की दुकानें कुल चार दिन बंद रहेंगी, जिसकी डिटेल्स नीचे दी गई है:-

2 अक्टूबर- गांधी जयंती (बुधवार)

12 अक्टूबर- विजयादशमी (शनिवार)

17 अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि जयंती (गुरुवार)

31 अक्टूबर- दिवाली (गुरुवार)

नवंबर दो दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें

15 नवंबर- गुरु नानक जयंती (शुक्रवार)

24 नवंबर- गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस (रविवार)

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।