Get App

₹22,000 में ₹10 लाख महीना कमाए! निर्मला सीतारमण वाले वीडियो को सरकार ने बताया फर्जी

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सिर्फ 22,000 रुपये निवेश करने पर हर महीने 10 लाख रुपये की कमाई की जा सकती है। उसमें देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण या पूर्व RBI गवर्नर शक्तिकांत दाम नजर आ रहे हैं। तो सावधान हो जाइए

Edited By: Sheetalअपडेटेड Jan 06, 2026 पर 7:14 PM
₹22,000 में ₹10 लाख महीना कमाए! निर्मला सीतारमण वाले वीडियो को सरकार ने बताया फर्जी
Fraud Alert: सिर्फ 22,000 रुपये निवेश करने पर हर महीने 10 लाख रुपये की कमाई की जा सकती है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सिर्फ 22,000 रुपये निवेश करने पर हर महीने 10 लाख रुपये की कमाई की जा सकती है। उसमें देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण या पूर्व RBI गवर्नर शक्तिकांत दाम नजर आ रहे हैं। तो सावधान हो जाइए। सरकार ने साफ कर दिया है कि यह पूरी तरह फर्जी और खतरनाक स्कैम है।

सरकार की आधिकारिक फैक्ट-चेक एजेंसी PIB Fact Check ने इस वायरल वीडियो को FAKE करार दिया है। PIB के मुताबिक, यह वीडियो AI डीपफेक तकनीक से बनाया गया है और इसे खासतौर पर Instagram पर स्पॉन्सर्ड ऐड के रूप में चलाया जा रहा है, ताकि लोग जल्दी भरोसा कर लें।

सरकार ने क्या कहा?

PIB Fact Check ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि न तो वित्त मंत्री, न ही भारत सरकार और न ही Reserve Bank of India (RBI) ने कभी किसी ऐसी निवेश योजना को मंजूरी दी है, जिसमें 22,000 रुपये लगाकर 10 लाख रुपये महीना कमाने का दावा किया गया हो। यह पैसा कमाने की स्कीम नहीं, बल्कि पैसा लूटने का जाल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें