Education in Foreign: एक सर्वे के अनुसार तीन-चौथाई से अधिक अमीर भारतीय अपने बच्चों को विदेश में पढ़ाई के लिए भेज चुके हैं या भेजने की योजना बना रहे हैं। सर्वे में 1,456 भारतीयों को शामिल किया गया, जिनके पास 84 लाख रुपये से लेकर लगभग 17 करोड़ रुपये तक के निवेश के लिए सेविंग है। इनमें से 78% ने बताया कि वे अपने बच्चों के लिए विदेशी शिक्षा चाहते हैं।
