Education Loan Interest Rate: भारत और विदेश में हायर एजुकेशन के लिए नया अकाडमिक ईयर जून और अगस्त के बीच शुरू होगा। अगर आप भी अपने बच्चों की हायर एजुकेशन के लिए लोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आप इन बैंकों को शॉर्टलिस्ट कर सकते हैं। Bankbazaar.com के डेटा के मुताबिक ये टॉप 10 बैंक सस्ता एजुकेशन लोन ऑफर कर रहे हैं। यहां आपको बता रहे हैं कि 20 लाख रुपये के 7 साल के लोन पर आपको कितना ब्याज लगेगा और आपकी कितनी EMI बनेगी।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एजुकेशन लोन 8.1 प्रतिशत की दर से दे रहा है। सात साल के पीरियड के लिए 20 लाख रुपये के एजुकेशन लोन की EMI करीब 31,272 रुपये बनेगी।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एजुकेशन लोन 8.15 प्रतिशत की दर से दे रहा है। सात साल के पीरियड के लिए 20 लाख रुपये के एजुकेशन लोन की EMI करीब 31,322 रुपये बनेगी।
पंजाब नेशनल बैंक एजुकेशन लोन 8.2 प्रतिशत की दर से दे रहा है। सात साल के पीरियड के लिए 20 लाख रुपये के एजुकेशन लोन की EMI करीब 31,372 रुपये बनेगी।
केनरा बैंक एजुकेशन लोन 8.6 प्रतिशत की दर से दे रहा है। सात साल के पीरियड के लिए 20 लाख रुपये के एजुकेशन लोन की EMI करीब 31,774 रुपये बनेगी।
इंडियन बैंक एजुकेशन लोन 8.8 प्रतिशत की दर से दे रहा है। सात साल के पीरियड के लिए 20 लाख रुपये के एजुकेशन लोन की EMI करीब 31,976 रुपये बनेगी।
एचडीएफसी बैंक (HDFC BANK)
एचडीएफसी बैंक एजुकेशन लोन 9.5 प्रतिशत की दर से दे रहा है। सात साल के पीरियड के लिए 20 लाख रुपये के एजुकेशन लोन की EMI करीब 32,688 रुपये बनेगी।
आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)
आईसीआईसीआई बैंक एजुकेशन लोन 10.25 प्रतिशत की दर से दे रहा है। सात साल के पीरियड के लिए 20 लाख रुपये के एजुकेशन लोन की EMI करीब 33,461 रुपये बनेगी।
एक्सिस बैंक एजुकेशन लोन 13.7 प्रतिशत की दर से दे रहा है। सात साल के पीरियड के लिए 20 लाख रुपये के एजुकेशन लोन की EMI करीब 37,149 रुपये बनेगी।