Get App

ELIS: नौकरी के बदले सरकार देगी पैसे, फिर भी राजी नहीं हो रही कंपनियां; आखिर कहां फंस रहा पेच?

केंद्र सरकार की Employment-Linked Incentive Scheme (ELIS) के तहत कंपनियों को नई नौकरियों के बदले पैसे देने का प्रस्ताव है। लेकिन उद्योग जगत ₹15,000 की राशि को नाकाफी मानते हुए बदलाव की मांग कर रहा है, जिससे योजना की अधिसूचना अटक गई है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 23, 2025 पर 7:24 PM
ELIS: नौकरी के बदले सरकार देगी पैसे, फिर भी राजी नहीं हो रही कंपनियां; आखिर कहां फंस रहा पेच?
उद्योग संगठनों ने सरकार से नए कर्मचारियों के लिए निर्धारित ₹15,000 के एकमुश्त वेतन लाभ को बढ़ाने की मांग की है।

ELIS: केंद्र सरकार ने रोजगार को बढ़ावा देने के लिए बजट 2024 में Employment-Linked Incentive Scheme (ELIS) का ऐलान किया था। लेकिन, अब इस योजना को अमल में लाने में अड़चनें आ रही हैं। इस योजना की प्रक्रिया से जुड़े दो अधिकारियों ने Moneycontrol को बताया कि ELIS को फिलहाल अधिसूचित नहीं किया जाएगा, क्योंकि उद्योग जगत स्कीम के मौजूदा ढांचे में बड़े बदलाव की मांग कर रहा है।

उद्योग जगत की क्या मांग है?

सूत्रों के अनुसार, उद्योग संगठनों ने सरकार से नए कर्मचारियों के लिए निर्धारित ₹15,000 के एकमुश्त वेतन लाभ को बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि आज के समय में ₹15,000 की रकम काफी कम है और नए कर्मचारियों की भर्ती से कंपनियों पर आर्थिक दबाव बढ़ता है।

ELIS योजना में क्या प्रावधान हैं?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें