Get App

महिला कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! एक साल की मिलेगी मेटेरनिटी लीव, सरकार ने किया ऐलान

Sikkim Maternity Leave: सिक्किम सरकार ने मेटेरनिटी लीव को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य में मां बनने वाली महिलाओं को 12 महीने तक छुट्टी दी जाएगी। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने घोषणा कर दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 28, 2023 पर 4:27 PM
महिला कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! एक साल की मिलेगी मेटेरनिटी लीव, सरकार ने किया ऐलान
Sikkim Maternity Leave: सिक्किम सरकार ने मेटेरनिटी लीव को लेकर बड़ा फैसला लिया है।

Sikkim Maternity Leave: सिक्किम सरकार ने मेटेरनिटी लीव को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य में मां बनने वाली महिलाओं को 12 महीने तक छुट्टी दी जाएगी। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने घोषणा कर दी है। इसके अलावा बच्चे के पिता को एक महीने की छुट्टी देने का भी प्रावधान है। मुख्यमंत्री ने बताया कि जल्द ही इसे लेकर नियमों में बदलाव किया जाएगा और इस योजना को राज्य में लागू किया जाएगा। सिक्किम सरकार के फैसले से राज्य की हजारों महिलाओं को लाभ मिलेगा।

सरकारी कर्मचारियों को होगी बड़ी राहत

सिक्किम राज्य सिविल सेवा अधिकारी संघ (SSCSOA) की सालना बैठक में सिक्किम के सीएम तमांग ने कहा कि इससे सरकारी कर्मचारियों को अपने बच्चों और परिवार की बेहतर देखभाल करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही इसकी जानकारी की नोटिफाई किया जाएगा। आने वाले हफ्तों में सिक्किम सरकार इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर सकती है।

किया ये ऐलान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें