EPF Pension Rules: 10 साल की नौकरी के बाद कितनी मिलेगी पेंशन? जानिए ईपीएस का पूरा कैलकुलेशन और फैमिली बेनेफिट्स

EPF Pension Calculation: नौकरीपेशा कर्मचारियों के लिए ईपीएफओ का ईपीएस (EPS-1995) केवल रिटायरमेंट फंड ही नहीं, बल्कि हर महीने मिलने वाली फिक्स पेंशन का जरिया है। 10 साल की न्यूनतम नौकरी के बाद 58 की उम्र में मिलने वाली इस पेंशन का कैलकुलेशन ₹15,000 की वेज सीलिंग और सेवा के वर्षों के आधार पर होता है। इसके अलावा कर्मचारी के निधन पर उसकी पत्नी और बच्चों को फैमिली पेंशन का भी सुरक्षा कवच मिलता है। जानिए ईपीएस पेंशन का पूरा गणित और नियम

अपडेटेड Sep 07, 2026 पर 10:02 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ईपीएफओ से हर महीने पेंशन पाने के लिए कुछ बेसिक पात्रता शर्तें तय की गई हैं

EPF vs EPS Pension Rules: नौकरीपेशा लोगों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) को अक्सर केवल एक 'रिटायरमेंट सेविंग्स अकाउंट' माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ईपीएफओ (EPFO) के तहत हर पात्र कर्मचारी को कर्मचारी पेंशन योजना, 1995 के जरिए हर महीने फिक्स पेंशन भी मिलती है?

EPS केवल रिटायरमेंट ही नहीं, बल्कि असमय रिटायरमेंट, विकलांगता और कर्मचारी की असमयिक मृत्यु के बाद उसके परिवार को सुरक्षा कवच भी प्रदान करता है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि ईपीएस पेंशन के नियम क्या हैं, इसका कैलकुलेशन कैसे होता है और आपके परिवार को इसका क्या फायदा मिलता है।

EPS पेंशन पाने की योग्यता: 10 साल की नौकरी है जरूरी


ईपीएफओ से हर महीने पेंशन पाने के लिए कुछ बेसिक पात्रता शर्तें तय की गई हैं:

10 साल की सेवा: पेंशन के लिए कर्मचारी की कम से कम 10 साल की पेंशन योग्य सेवा पूरी होनी चाहिए।

58 साल की उम्र (सुपरएनुएशन): 58 वर्ष की आयु पूरी होने पर नियमित पेंशन मिलना शुरू होती है।

असमय/अंतिम पेंशन: अगर आपने 10 साल की सेवा पूरी कर ली है और 58 साल की उम्र से पहले नौकरी छोड़ते हैं, तो आप 50 से 58 साल की उम्र के बीच अर्ली पेंशन चुन सकते हैं। हालांकि, 58 साल से पहले जितने साल जल्दी पेंशन लेंगे, हर साल के हिसाब से आपकी पेंशन में 4% की कटौती की जाती है।

पेंशन का पैसा कैसे कैलकुलेट होता है?

ईपीएस पेंशन की रकम आपके कुल ईपीएफ बैलेंस पर निर्भर नहीं करती, बल्कि इसके लिए एक खास फॉर्मूला तय किया गया है:

मंथली पेंशन= 70 पेंशन योग्य वेतन×पेंशन योग्य सेवा

₹15,000 की वेज सीलिंग का असर: 1 सितंबर 2014 के बाद से लागू नियमों के अनुसार, ईपीएस पेंशन कैलकुलेशन के लिए अधिकतम पेंशन योग्य वेतन की सीमा ₹15,000 प्रति माह तय की गई है जब तक कि कर्मचारी ने हायर पेंशन का विकल्प न चुना हो।

कैलकुलेशन का उदाहरण:

अगर किसी कर्मचारी की पेंशन योग्य सेवा 35 साल है और पेंशन योग्य वेतन सीलिंग ₹15,000 है, तो:

पेंशन= 15000×35/ 70 =₹7500 प्रति माह

(ध्यान दें: EPFO का ऑनलाइन कैलकुलेटर केवल एक अनुमान देता है। अंतिम पेंशन की राशि आपकी वास्तविक सर्विस हिस्ट्री और ईपीएफओ ऑफिस द्वारा प्रोसेस किए गए रिकॉर्ड के आधार पर तय होती है।)

न्यूनतम पेंशन का नियम: ₹1000 की सरकारी गारंटी

केंद्र सरकार ने 1 सितंबर 2014 से ईपीएस के तहत कम से कम ₹1,000 प्रति माह की न्यूनतम पेंशन तय की है। अगर किसी कर्मचारी का फॉर्मूले के हिसाब से कैलकुलेशन ₹1,000 से कम बैठता है, तो भी उसे ₹1,000 महीने की न्यूनतम पेंशन दी जाती है। हालांकि, सेवा और सैलरी अधिक होने पर वास्तविक पेंशन इससे काफी अधिक होती है।

कर्मचारी की मृत्यु के बाद परिवार को क्या मिलेगा?

ईपीएस योजना केवल कर्मचारी के रिटायरमेंट तक सीमित नहीं है। यह विपत्ति के समय परिवार के लिए एक बड़ा वित्तीय सहारा बनती है:

विधवा/विधुर पेंशन: अगर नौकरी के दौरान या रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है, तो उसकी पत्नी/पति को आजीवन पेंशन मिलती है।

बच्चों को पेंशन: कर्मचारी के निधन पर उसके 2 बच्चों को (25 वर्ष की उम्र होने तक) मंथली पेंशन दी जाती है, जो कि विधवा पेंशन का 25% होती है।

अनाथ पेंशन: माता-पिता दोनों के न रहने की स्थिति में बच्चों को अनाथ पेंशन (विधवा पेंशन का 75%) दी जाती है।

स्थाई विकलांगता पेंशन: अगर नौकरी के दौरान कर्मचारी पूर्ण या स्थाई रूप से विकलांग हो जाता है, तो उसे 10 साल की सेवा पूरी न होने पर भी आजीवन पेंशन मिलती है।

EPF और EPS में क्या अंतर है?

बहुत से लोग ईपीएफ और ईपीएस को एक ही समझ लेते हैं, जबकि दोनों अलग-अलग हैं:

EPF और EPS में क्या अंतर है?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।