Get App

EPF withdrawal myths: EPF विड्रॉल से जुड़े 7 मिथ, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इन पर भरोसा?

EPF withdrawal myths: EPF निकालने को लेकर सोशल मीडिया पर कई मिथक फैल रहे हैं। जानिए सच क्या है और कैसे आप अपनी मेहनत की कमाई और पेंशन को पूरी तरह सुरक्षित रखते हुए आसानी से PF निकाल सकते हैं।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 26, 2025 पर 6:11 PM
EPF withdrawal myths: EPF विड्रॉल से जुड़े 7 मिथ, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इन पर भरोसा?
कई लोगों को लगता है कि EPFO ने पैसा निकालना मुश्किल बना दिया है, जबकि हकीकत इससे उलट है।

EPF withdrawal myths: सोशल मीडिया पर EPF (Employees Provident Fund) से जुड़ी कई अफवाहें फैल रही हैं। बहुत से सैलरीड लोग सोच रहे हैं कि EPFO ने हाल ही में EPF विड्रॉल से जुड़े नियमों में जो बदलाव किए हैं, उससे अब अपनी ही जमा रकम निकालना मुश्किल हो जाएगा। जबकि हकीकत इससे काफी अलग है। EPFO और सरकार ने खुद आगे आकर इन गलतफहमियों को दूर किया है। आइए जानते हैं ऐसे 7 बड़े मिथक और उनके पीछे की सच्चाई।

मिथक 1: नौकरी छूटने के बाद एक साल तक पैसा नहीं मिलेगा

सच्चाई: अगर आपकी नौकरी चली जाती है तो आप तुरंत अपने PF बैलेंस का 75% निकाल सकते हैं। पहले यह रकम केवल आपके योगदान से मिलती थी, लेकिन अब इसमें नियोक्ता (Employer) का योगदान और ब्याज भी शामिल रहेगा। बाकी 25% रकम एक साल बाद फाइनल सेटलमेंट में निकाली जा सकती है।

EPFO ने ये बदलाव इसलिए किया ताकि अगर आप 12 महीने के भीतर दोबारा नौकरी पा जाएं तो आपकी सर्विस में ब्रेक न आए। श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि पहले बार-बार PF निकालने से 'Service Break' हो जाता था और कर्मचारी पेंशन के हकदार नहीं रह जाते थे। अब नया नियम इस गलती को रोकता है और कर्मचारियों की सर्विस और पेंशन दोनों सुरक्षित रहती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें