EPFO 3.0: PF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही कर्मचारियों को अपने प्रोविडेंट फंड का पैसा निकालने के लिए लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। EPFO 3.0 के तहत UPI और ATM से PF निकालने की सुविधा शुरू की जा रही है। साथ ही कुछ केस में 100% PF कॉर्पस निकालने की अनुमति भी मिलेगी, जिससे करोड़ों कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों के लिए बड़ी सुविधा लाने जा रहा है। EPFO 3.0 के तहत जल्द ही कर्मचारी UPI और ATM के जरिए अपना PF (Provident Fund) पैसा निकाल सकेंगे।
