Get App

ELI Scheme: EPFO ने UAN एक्टिवेशन की डेडलाइन बढ़ाई, लाखों कर्मचारियों को मिलेगी राहत; जानिए पूरी डिटेल

UAN Activation Deadline: EPFO ने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिवेशन की डेडलाइन 30 जून 2025 तक बढ़ा दी है। इससे लाखों कर्मचारियों, खासकर असंगठित और कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को ELI योजना के तहत बीमा लाभ पाने का मौका मिलेगा।

Suneel Kumarअपडेटेड Jun 02, 2025 पर 8:37 PM
ELI Scheme: EPFO ने UAN एक्टिवेशन की डेडलाइन बढ़ाई, लाखों कर्मचारियों को मिलेगी राहत; जानिए पूरी डिटेल
EPFO की सभी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए UAN एक्विवेट कराना जरूरी है।

UAN Activation Deadline: एंप्लॉयीज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने लाखों कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। उसने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को एक्टिव करने और आधार सीडिंग की अंतिम तारीख अब 30 जून 2025 तक बढ़ा दी है। पहले यह डेडलाइन 31 मई थी।

इस फैसले से विशेष रूप से उन असंगठित और कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को राहत मिलेगी, जिनका UAN अब तक एक्टिव नहीं हो पाया था या जिन्हें पहले की डेडलाइन में शामिल होने में कठिनाई हो रही थी। इससे ने ELI (Employees’ Life Insurance) योजना का फायदा उठाने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।

क्या है ELI या EDLI योजना?

Employees’ Life Insurance (ELI) योजना को औपचारिक रूप से Employees’ Deposit Linked Insurance (EDLI) कहा जाता है। यह EPF सदस्यों के लिए एक जीवन बीमा सुरक्षा है। योजना के तहत, अगर सेवा के दौरान कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है, तो उसके नॉमिनी को एकमुश्त बीमा राशि दी जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें