Get App

Bank Holiday: आज तीसरे शनिवार को भी इस राज्य में बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday: अगर आप आज बैंक का काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जरूर जान लें कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं। आमतौर पर महीने के तीसरे शनिवार को देशभर में बैंक खुले रहते हैं, लेकिन इस बार एक राज्य में बैंक बंद रहेंगे

Edited By: Sheetalअपडेटेड May 16, 2026 पर 7:05 AM
Bank Holiday: आज तीसरे शनिवार को भी इस राज्य में बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट
Bank Holiday: क्या आज शनिवार को बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holiday: अगर आप आज बैंक का काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जरूर जान लें कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं। आमतौर पर महीने के तीसरे शनिवार को देशभर में बैंक खुले रहते हैं, लेकिन इस बार एक राज्य में बैंक बंद रहेंगे।

16 मई 2026, शनिवार को सिक्कीम में राज्य स्थापना दिवस (Statehood Day) मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर RBI ने सिक्किम में बैंकों की छुट्टी घोषित की है। इसलिए राज्य में सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। हालांकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत बाकी राज्यों में बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे।

क्यों खास है 16 मई?

सिक्किम हर साल 16 मई को अपना स्थापना दिवस मनाता है। इसी दिन साल 1975 में सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना था। इसके साथ वहां राजशाही खत्म हुई और लोकतांत्रिक व्यवस्था लागू हुई। इस साल सिक्किम अपना 50वां राज्य स्थापना दिवस मना रहा है, इसलिए वहां सरकारी छुट्टी रखी गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें