EPFO: अगर आपको ज्यादा पेंशन चाहिए तो आज अप्लाई करने की अंतिम तिथि है। अब आपके पास ज्यादा पेंशन पाने के लिए अप्लाई करने के लिए कुछ ही घंटे का समय बचा है। अगर श्रम मंत्रालय और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) डेडलाइन बढ़ाने का फैसला नहीं करते हैं तो आज 11 जुलाई ज्यादा पेंशन पाने के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख है। सरकार इससे पहले भी कई बार डेडलाइन बढ़ा चुकी है।
