EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने एक नया नियम जारी किया है, जिससे विदेशी कर्मचारियों (International Workers) के लिए PF और पेंशन का पैसा ट्रांसफर करना आसान हो जाएगा। यह सुविधा उन देशों के लिए लागू होगी, जिनके साथ भारत का सोशल सिक्योरिटी एग्रीमेंट (SSA) है। अब विदेशी कर्मचारी अपनी सुविधा के अनुसार भारत, अपने देश या किसी तीसरे देश के बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर करवा सकते हैं। इससे पहले इस प्रक्रिया में कई कागजी काम और देरी होती थी, जिससे कर्मचारियों और कंपनियों दोनों को परेशानी होती थी।
