EPFO: प्रॉविडेंट फंड क्लेम ATM से निकालने के लिए मिलेगा कार्ड! PF नॉमिनी भी निकाल सकेंगे एटीएम से पैसा, ईपीएफओ बदलेगा नियम

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों के लिए जल्द ही एटीएम के माध्यम से भविष्य निधि यानी प्रॉविडेंट फंड (Provident Fun - PF) का पैसा निकालने की सर्विस शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इस नई योजना के तहत ईपीएफओ सदस्य अपने क्लेम की रिक्वेस्ट करने के बाद एक कार्ड का इस्तेमाल करके सीधे ATM से पैसा निकाल सकते हैं

अपडेटेड Dec 13, 2024 पर 7:56 PM
Story continues below Advertisement
EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों के लिए जल्द ही एटीएम के माध्यम से भविष्य निधि यानी प्रॉविडेंट फंड का पैसा निकालने की सर्विस शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों के लिए जल्द ही एटीएम के माध्यम से भविष्य निधि यानी प्रॉविडेंट फंड (Provident Fun - PF) का पैसा निकालने की सर्विस शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इस नई योजना के तहत ईपीएफओ सदस्य अपने क्लेम की रिक्वेस्ट करने के बाद एक कार्ड (Dedicated Card) का इस्तेमाल करके सीधे ATM से पैसा निकाल सकते हैं। मृतक ईपीएफओ सदस्यों के उत्तराधिकारी यानी नॉमिनी भी क्लेम का पैसा एटीएम से निकाल सकेंगे।

अभी सदस्य कैसे निकालते हैं पैसा

फिलहाल ईपीएफओ के सदस्यों को अपने क्लेम का पैसा मिलने में सात से 10 दिन तक इंतजार करना पड़ता है, जिसके बाद अमाउंट उनके संबंधित बैंक खातों में ट्रांसफर किये जाते हैं। नई योजना लागू होने के बाद पीएफ का पैसा निकालना एटीएम से पैसा निकालने जितना आसान होगा। यह प्रोसेस और तेज और सरल हो जाएगी।


सदस्यों को मिलेगा समर्पित कार्ड (Dedicated Card For PF Claim)

ईपीएफओ अपने सात करोड़ से अधिक सदस्यों को बैंकिंग सिस्टम की तरह सर्विस देने पर विचार कर रहा है। केंद्रीय श्रम सचिव सुमिता डावरा ने बताया कि ईपीएफओ जल्द ही अपने सदस्यों को समर्पित कार्ड दे सकता है। जिससे वे एटीएम के माध्यम से अपना पैसा क्लेम का अमाउंट ले सकते हैं।

उत्तराधिकारियों को भी मिलेगी ये सर्विस

इस नए तरीके से मृतक ईपीएफओ सदस्यों के उत्तराधिकारी भी क्लेम का निपटारा एटीएम का इस्तेमाल कर अमाउंट निकाल सकेंगे। ईपीएफओ के चलाए जा रहे कर्मचारी जमा संबद्ध बीमा (EDLI) योजना के तहत मृतक सदस्यों के उत्तराधिकारियों को अधिकतम 7 लाख रुपये तक का अमाउंट दी जाती है।

EPF सदस्यों को होगा फायदा

डावरा ने बताया कि ईपीएफओ का ध्यान फिलहाल इस नई सिस्टम के लिए आवश्यक ढांचागत आधार तैयार करने पर है। उन्होंने कहा कि जनवरी 2025 में हार्डवेयर बेहतरी के परिणामस्वरूप और अधिक सुधार देखने को मिलेंगे। इस आधुनिकीकरण अभियान का उद्देश्य ईपीएफओ की प्रणालियों को भारत में पहले से मौजूद कुशल बैंकिंग प्रणालियों के समान बनाना है। ईपीएफओ का यह कदम न केवल क्लेम लेना आसान बनाएगा। बल्कि, पारदर्शिता और कुशलता में भी सुधार करेगा।

Bank Holiday: क्या शनिवार 14 दिसंबर 2024 को बैंक खुले रहेंगे? चेक करें RBI की छुट्टियों की लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।