EPFO News: एंप्लॉयीज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) रिटायरमेंट सेविंग स्कीम के लिए मंथली पेंशन सीमा यानि Wage Limit सरकार बढ़ा सकती है। फिलहाल यह सीमा 15,000 रुपए महीना है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब इस सीमा को बढ़ाकर 21,000 रुपए महीना किया जा सकता है। पिछली बार इस सीमा को 2014 में बढ़ाया गया था। तब EPFO के लिए मंथली पेंशन की सीमा 6500 रुपए थी जिसे बढ़ाकर 15,000 रुपए कर दिया गया था। हालांकि यह पेंशन सीमा सिर्फ उन्हीं कंपनियों पर लागू होता है जहां कुल कर्मचारियों की संख्या 20 से ज्यादा हो।
