Get App

EPFO पासबुक पोर्टल अभी भी है डाउन, मेंबर्स कर रहे हैं शिकायत, जानिए आप कैसे चेक कर सकते हैं बिना पासबुक अपना बैलेंस

EPFO Passbook: ईपीएफओ का पासबुक पोर्टल अभी भी काम नहीं कर रहा है। कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पासबुक को एक्सेस और डाउनलोड करने की सर्विस अभी भी काम नहीं कर रही है। दरअसल, कल से ये साइट डाउन चल रही है। आज लोग फिर इसकी शिकायत ट्विटर पर कर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 26, 2023 पर 1:42 PM
EPFO पासबुक पोर्टल अभी भी है डाउन, मेंबर्स कर रहे हैं शिकायत, जानिए आप कैसे चेक कर सकते हैं बिना पासबुक अपना बैलेंस
EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि पासबुक को एक्सेस और डाउनलोड करने की सुविधा अभी भी काम नहीं कर रही है।

EPFO Passbook: ईपीएफओ का पासबुक पोर्टल अभी भी काम नहीं कर रहा है। कर्मचारी भविष्य निधि  (EPF) पासबुक को एक्सेस और डाउनलोड करने की सर्विस अभी भी काम नहीं कर रही है। दरअसल, कल से ये साइट डाउन चल रही है। आज लोग फिर इसकी शिकायत ट्विटर पर कर रहे हैं। कई पीएफ सब्सक्राइबर्स ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने शिकायत की, ई-पासबुक ईपीएफओ के पोर्टल पर नहीं मिल रही है। ईपीएफ पासबुक एक ऐसी सर्विस है जो आपको महीने-दर-महीने आपके ईपीएफ खाते का बैलेंस दिखाती है।

पीएफ सब्सक्राइबर्स ने शिकायत की, वे अपनी ई-पासबुक तक नहीं देख पा रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने ट्वीट किया, “मेंबर पासबुक अभी भी डाउन है! मुझे पता है कि आप लोगों को बताने का कोई मतलब नहीं है... लेकिन मैं यहां टैग किए गए अन्य लोगों का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं।" इस पर ईपीएफओ ने जवाब देते हुए कहा कि संगठन इस मामले को देख रहा है।

EPFO ने ट्विट में लिखा है कि "प्रिय मेंबर, असुविधा के लिए हमें खेद है। संबंधित टीम मामले की जांच कर रही है। कृपया कुछ समय प्रतीक्षा करें। मामला जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।"

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें